Bihar

लो कर लो बात: उपेंद्र कुशवाहा बोले- अभी तक मैंने नीतीश या जेडीयू के खिलाफ कुछ नहीं बोला है, तेजस्वी पर भी बोले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि JDU किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। इसमें सबका हक है। हम किसी भी हाल में 75 लाख लोगों के अरमानों पर पानी नहीं फिरने देंगे जो पार्टी से जुड़े हैं। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने यह दावा किया कि उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोला।

मीडिया के साथ बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह अभी भी जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता हैं और पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी न मेरी निजी संपत्ति है ना किसी और की। यह उन लाखों करोड़ों लोगों के अरमानों से जुड़ी है जो जदयू से जुड़े हैं। अगर पार्टी बर्बाद हो गई या इसका नुकसान होगा तो देखते हुए चुप रहना कहीं से जायज नहीं है।

कुशवाहा ने फिर कहा कि जेडीयू कमजोर हो रही है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सीएम को मिलकर यह बात बताई। एक मंत्री के आवास पर बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी को हो रहे नुकसान से आगाह कराया। लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में यदि चुप रहता तो जनता मुझे भी ब्लेम करती। पार्टी के कार्यकर्ता इसके लिए मुझे भी जिम्मेदार ठहराते। मैं अपने सभी सवाल पार्टी को सचेत और मजबूत करने के लिए उठा रहा हूं।

दिल्ली एम्स में बीजेपी नेताओं के साथ वायरल हुई तस्वीर पर उपेंद्र कुशवाहा ने कईहा कि आगे से यह अभी पता लगाना पड़ेगा कि इलाज करने वाला डॉक्टर बीजेपी से जुड़ा तो नहीं है! बीजेपी नेताओं से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने का किया यह कोई मसला नहीं है जिसे इतनी हवा दी गई। हमारी पार्टी के नेता भी बीजेपी के नेताओं से अक्सर मिलते रहते हैं। इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं होना चाहिए।

तेजस्वी यादव को 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेता घोषित किए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने आपत्ति जताई। नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि अगला चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पब्लिक डोमेन में घोषणा करने से पहले अपने सभी नेताओं से चर्चा करना जरूरी था। लोग यह बोल रहे हैं कि राजद और जदयू के बीच बड़ी डील होने की बात कही जा रही है। राजद के कई नेता जोर जोर से बोल रहे हैं कि अब नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी सौंप दें। लेकिन, इस पर हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई खंडन नहीं किया जा रहा है। यह आश्चर्य की बात है। उन्होंने तंज कसा कि कोई ऐसी डील हुई है तो इस सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इन्हीं कारणों से पार्टी के अंदर स्थिति असहज हो गई है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि नीतीश कुमार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वह अभी भी छोटे भाई की भूमिका में हैं और पार्टी और कमजोर नहीं हो इसके लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उन्होंने बड़े भाई नीतीश कुमार या जेडीयू के विरोध में कभी कुछ नहीं बोला।

Avinash Roy

Recent Posts

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

32 मिनट ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

3 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

6 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

7 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

7 घंटे ago