Bihar

‘मुझे जल्दी नहीं…’, तेजस्वी यादव ने CM पद पर तनातनी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया अपना पहला टारगेट

बिहार में खुद के सीएम बनने को लेकर आरजेडी और जेडीयू नेताओं के बीच चल रही रस्साकशी के बीच तेजस्वी यादव ने पहली बार टिप्पणी की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं बिहार का मुख्यमंत्री बनने की जल्दी में नहीं हूं। महागठबंधन में दरार के सवाल पर कहा कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की समस्या नहीं है। फिलहाल हमारा फोकस 2024 के आम चुनाव पर है। भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने निजी स्वार्थों के लिए हम सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में नहीं आने दे सकते।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको कोई हड़बड़ी नहीं है। इसके मायने आप लोग समझ जाइए। क्या आपके साथ धोखा हुआ है? इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ललन सिंह ने आखिर गलत क्या है। इसका फैसला तो तभी होगा, जब समय आ जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि 2025 या 2030 की ही तो बात कही जा रही है। यह तो अच्छी बात है, तब तक हम और अनुभव हासिल करेंगे। नीतीश कुमार जी क्षमतावान नेता तो हैं ही। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी कोशिश तो यह होगी कि 2024 के आम चुनाव में बिहार से भाजपा को एक भी सीट न मिल सके।

बता दें कि बिहार में कई दिनों से नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के सवाल को लेकर बवाल मचा हुआ है। जेडीयू छोड़ते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने पहले तो सवाल उठा दिया कि नीतीश कुमार ने पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी खोजने की कोशिश की है। ऐसे घटनाक्रम से वह परेशान हैं और इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं। इस संबंध में जब सवाल दागे गए तो जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी मिलेगी या नहीं, यह सवाल अभी से पूछने की जरूत क्या है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला तो 2025 में ही होगा। यही नहीं तल्खी के साथ उन्होंने पूछा कि मैंने कब कहा था कि 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

26 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago