बिहार के सहरसा में निगरानी विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट सहरसा के अकाउंट ऑफिसर करुणानिधि सौरभ को 56000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद विशेष टीम अकाउंट ऑफिसर को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना हो गई है. इन दिनों निगरानी विभाग की टीम लगातार ऐसी छापेमारी कर रही है.
पटना से सहरसा पहुंची टीम:
निगरानी विभाग की टीम के द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि काम के बदले में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट सहरसा के अकाउंट ऑफिसर करुणानिधि सौरभ ने रिश्वत की मांग की है. इसके बाद निगरानी विभाग ने एक स्कीपेशल टीम का गठन किया जो पटना से सहरसा मामले का सत्यापन करने पहुंच गई. वहीं टीम ने सत्यापन में मामले को सही पाया. जिसके बाद आज पटना से आई टीम तकनीकी माध्यम से अकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
जीरो टोलरेंस के तहत कार्रवाई:
बता दें कि बिहार में लगातार जीरो टोलरेंस के तहत भोजपुर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है. बिहार सरकार के अधीन निगरानी विभाग ने विशेष आर्थिक अपराध इकाई टीम बनाई है जिसके द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ करवाई हो रही है. इसी कड़ी में आज निगरानी विभाग की टीम को सहरसा में बड़ी सफलता मिली है. वहीं इससे पहले भी सहरसा में राजस्व कर्मचारी को कलेक्ट्रेट के पास रिश्वत लेते रंगे हाथों धर-दबोचा गया था.
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…