Bihar

पटना एम्स की लापरवाही, कोरोना से मृत का दो बार जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, फिर हुआ मुआवजे का खेल…!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना एम्स में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति राजीव कुमार निराला की मौत वर्ष 2020 में हो गयी थी. एम्स की ओर से उनके दो-दो बार जारी किये गये मृत्यु प्रमाणपत्र से विवाद खड़ा हो गया है. पूरा मामला मृतक की दोनों पत्नियों से जुड़ा हुआ है. इससे संबंधित खबर वायरल हो रही है. पटना एम्स ने इस मामले में जांच कराने का निर्णय लिया है. अब पटना एम्स दो बार जारी किये गये मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द कर नये सिरे से मृतक के पिता के नाम से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करेगा .

जानें क्या है पूरा खेल

दरअसल राजीव कुमार निराला की पहली पत्नी के प्राची प्रिया के नाम से पटना एम्स ने पहले मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया था. इसके कुछ दिनों बाद पूजा नाम की महिला ने पटना एम्स में यह दावा किया कि राजीव कुमार निराला की वह पत्नी है और उसकी देखभाल और इलाज का खर्च उनका परिवार वहन कर रहा था. ऐसी परिस्थिति में राजीव कुमार निराला की दूसरी पत्नी पूजा के नाम से पटना एम्स ने दोबारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया.

दूसरी पत्नी ने लिया मुआवजा

इस मृत्यु प्रमाणपत्र के सहारे पूजा कुमारी ने राज्य सरकार के आपदा विभाग से चार लाख रुपये का मुआवजा भी प्राप्त कर लिया. राजीव कुमार निराला की दूसरी पत्नी पूजा का कहना है कि उसकी शादी 2016 में राजीव कुमार से हुई थी, तब उन्होंने यह छुपाया था कि वह पहले से शादीशुदा हैं.

मृतक के पिता ने उठाये सवाल

मृत राजीव कुमार निराला के पिता जनार्दन प्रसाद ने एम्स से आरटीआइ के जरिये पूजा कुमारी को दुबारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाने पर सवाल उठाया. इस मामले की जानकारी मिलते ही एम्स ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है.

नया मृत्यु प्रमाण पत्र होगा जारी

पटना एम्स के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत भारती ने बताया कि राजीव कुमार निराला नाम के शख्स का दो बार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने की जानकारी मिली है. इस मामले की जांच करायी जा रही है. यह निर्णय लिया है कि दोनों ही मृत्यु प्रमाणपत्र को रद्द कर के नये सिरे से मृतक के पिता जनार्दन प्रसाद के नाम से एक नया मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

26 सेकंड ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago