Bihar

निर्णायक लड़ाई पर उतरे उपेंद्र कुशवाहा: जदयू कार्यकर्ता को लिखा खुला खत, कहा- पटना आकर पार्टी को बचाएं

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधकर बिहार की सियासत में गर्मी पैदा कर दी है. कुशवाहा ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पटना में बैठक में आने अपील की है. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि पटना आएं और पार्टी बचाएं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘जेडीयू बर्बाद हो रही है. हमारी बात पर सीएम ध्यान नहीं दे रहे. सीएम ने आसपास परदा डाल लिया है, जिससे उनके पास सही बात नहीं पहुंच पा रही. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी को बचाने की मुहिम पर हूं, मेरे ऊपर जो कार्रवाई करना हो करें.’ वहीं बीजेपी से संबंधों पर उन्होंने कहा कि इस जीवन में वह बीजेपी में शमिल नहीं हो सकते.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह पार्टी बचाने की मुहिम में काफी दिनों से लगे थे, लेकिन उसके पहले से सीएम से मिलकर पार्टी की बैटको में लगातार बात कर रहे थे. पार्टी की समता पार्टी के समय से शुरुआत हुई. इसमें गरीबों और सामान्य जाति के लोगों का बड़ा समर्थन रहा है. अब सबको इस बात की चिंता सता रही है कि जेडीयू बर्बाद होती जा रही है. हमारी बात पर सीएम ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए लगा कि कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे विमर्श किया जाए. कैसे लोगों का अरमान बचाया जा सके.

कुशवाहा ने कार्रवाई को लेकर कहा कि पार्टी मेरे ऊपर कार्रवाई करे या नहीं ये पार्टी का विषय है. पार्टी को बचाने की मुहिम पर कोई पार्टी कार्रवाई करती है क्या? पार्टी के इन्ट्रेस्ट में हम काम कर रहे हैं.
इसके साथ ही बाकी लोगों की बात हम नहीं जानते. सीएम ने ऐसा परदा अपने आसपास डाल लिया है कि सही बात नहीं पहुंच पाती. सीएम की ओर से सकारात्म नहीं होना उसका मतलब ये है कि सही बात नहीं पहुंच पा रही है.

उपेंद्र बोले- पार्टी बर्बादी की ओर जा रही

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रोज पार्टी बर्बादी की ओर जा रही है. ऐसी परिस्थितियों में क्या फिर हमको बुलायेंगे? इन्हीं बातों को लेकर आम जनता में पार्टी के लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिती है. हम इस काम मे लगे हैं कि कैसे पार्टी बची रहे.

इस जीवन में नहीं बनेंगे बीजेपी के सदस्य: उपेंद्र

बीजेपी से संबंधों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘कुछ लोग बोल देते हैं कि उपेंद्र बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. हम कह रहे हैं कि उपेंद्र मौत कुबूल कर सकता है, लेकिन बीजेपी का सदस्य तो इस जीवन में नहीं बन सकता है. जिनको जो कहना है कहता रहे. हमने अपने पूर्वजों से जिन आदर्शों को सीखा है उसके आधार पर राजनीति करते रहेंगे.’

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago