Bihar

बिहार: स्कूल का निरीक्षण नहीं करने के बदले BEO ने मांगी घूस, शिक्षक से 50 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में फिर एकबार घूसखोर अधिकारी पकड़े गए हैं. गया में टेकारी के BEO संजीव कुमार को घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पटना से आइ विजलेंस की टीम ने पचास हजार रुपया रिश्वत लेते संजीव कुमार को पकड़ा और गिरफ्तार करके अपने साथ ले गयी.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घूस लेते धराया

निगरानी की टीम पटना मुख्यालय से गया पहुंची और प्रखंड संसाधन केंद्र टिकारी के कार्यालय कक्ष से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. निगरानी ने शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की है और जाल बिछाकर डीइओ को रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि टिकारी के चैता मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने निगरानी में शिकायत दर्ज की थी.

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने की थी शिकायत

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपनी शिकायत में निगरानी को कहा था कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह प्रस्ताव रखते हैं कि अगर वो रिश्वत की राशि दे देंगे तो विद्यालय का निरीक्षण करने बार-बार वो नहीं आएंगे. विद्यालय के भवन निर्माण कार्य करने देने के लिए भी रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया गया था.

पटना लेकर गयी टीम

जानकारी के मुताबिक, आरोपों का सत्यापन करने पटना से निगरानी की टीम गया पहुंची. निगरानी की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया. जिसके बाद टिकारी के टिकारी के बीइओ को पचास हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया. निगरानी की टीम घूसखोर अधिकारी को लेकर पटना रवाना हुई जहां कोर्ट में पेशी होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

18 घंटे ago