Bihar

मुसरीघरारी में दिनदहाड़े दो युवकों की अलग-अलग जगहों पर अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर रविवार की शाम अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली वार्ड संख्या-2 निवासी रजनीश मिश्र के पुत्र शुभम कुमार (25) एवं गांव के ही लिली शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा (26) के रूप में की गई है।

घटना के बाबत लोगों ने बताया कि शुभम मुसरीघरारी की ओर से मोरवा अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच गंगापुर हाई स्कूल के पीछे मोरवा जाने वाली खरंजा सड़क पर अपराधियों ने शुभम के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। शव के पास शराब की बोतलें भी पाई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस मृतक के शव को छानबीन करते हुए अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली स्थित लीची बागान के निकट गोली मारकर अपराधी हत्या कर दी। जिसकी पहचान गांव के ही अनमोल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों मृतक आपस में मित्र ही बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मृतकों में शुभम कुमार हाल ही में जेल से छूट कर आया था। इस घटना को लेकर एक ही गांव के दो युवकों की हत्या को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, ना ही किसी अपराधी की गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दो युवकों की हत्या के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

1 घंटा ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

3 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

17 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

17 घंटे ago