Bihar

मेट्रो के लिए निकाले जाने वाली मिट्टी नहीं होगी बरबाद, किया जाएगा ये अनोखा काम

पटना में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है. जहां, सीएम नीतीश कुमार ने अपनी कार्यकाल में ही इसका काम पूरा करने की बात कही थी. ऐसे में तेजी इसका काम करवाया जा रहा है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की है कि अंडरग्राउंड रूट तैयार करने के लिए बहुत सारी मिट्टी बरबाद हो रही है. ऐसे में अब इसका समाधान निकाल लिया गया है. राज्य सरकार ने मिट्टी के सदुपयोग का रास्ता खोज लिया है. बताया जा रहा रहा है कि इस मिट्टी से गंगा पथ के आस – पास के क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा. जिसमें कई योजनाएं जोड़ी हुई है.

राज्य सरकार की है कई योजना

गंगा पथ के आस – पास स्टेडियम, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, मॉल और पार्किंग स्थल बनाये जाने की राज्य सरकार की योजना है. ऐसा माना जा रहा है कि गंगा पथ को विकसित करने की योजना पथ निर्माण, नगर विकास और आवास और पर्यटन विभाग की हो सकती है. बताया जा रहा है कि दो बड़े स्टेडियम बनाए जा सकते हैं, जिनमें से एक क्रिकेट और एक फुटबॉल का स्टेडियम हो सकता है.

छुटियों की दिनों में गंगा पथ पर लोगों की लगती है भीड़ 

फिलहाल गंगा पथ नया पर्यटक स्थल बन गया है. जहां छुट्टियों के दिनों में मेले-सा नजारा देखने को मिलता है. इसलिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए आने वाले समय में यहां पर्यटकीय सुविधाओं का विकसित किए जाने की योजना है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सबसे पहले पार्किंग प्लेस और कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे. जिसके लिए पर्यटन विभाग गंगा पथ को विकसित करने की योजना बना रही है.

प्रारंभिक चरण में गंगा पथ को विकसित करने का विचार 

वहीं, इस मामले में डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि सरकार गंगा पथ को विकसित करने के बारे में सोच रही है. जिसमें 3-4 विभागों की सहभागिता होगी. अभी इस पर विचार प्रारंभिक चरण में है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

47 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago