Bihar

लालू प्रसाद के एक कॉल से बदल गया समीकरण, मुबारकपुर कांड के पीड़ित से राजद प्रमुख ने कही ये बात…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद प्रमुख लालू यादव ने गुरुवार को मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से बात की और आश्वासन दिया कि न्यायालय पर भरोसा रखिए, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के बाद यूपी में कुछ लोगों ने इसे जातीय रंग देने की कोशिश की थी. सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाये गये, लेकिन लालू यादव ने एक कॉल कर साफ-साफ संदेश दे दिया कि राजद अब केवल यादव और मुस्लिम समीकरण की पार्टी नहीं है, बल्कि उसका जनाधार अब समाज के सभी जाति और धर्म में है. राजद अब किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करता है.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बताया जाता है कि गुरुवार को राजद प्रमुख लालू यादव ने मुबारकपुर कांड के मृतक अमितेश और राहुल के पिता से बात की. जयप्रकाश नारायण सिंह और संजय सिंह से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि मुबारकपुर की घटना एक अमानवीय है. जिसने भी किया है, उसे सजा जरूर मिलेगी. दोनों परिवारों से लालू यादव ने धैर्य बनाए रखने की बात कही. न्यायलय पर भरोसा रखिए. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

गांव के नाम को कुछ लोगों ने खराब कर दिया

राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा कि सारण पुलिस अपना काम कर रही है. दोषी कहीं भी होंगे, पुलिस उन्हें ढूंढ लेगी. सजा दिलाने का काम करेगी. लालू यादव ने पुलिस-प्रशासन की प्रशंसा भी की. इस दौरान राजद प्रमुख ने कहा कि प्रभुनाथ बाबू और रामानंद यादव का पूर्व में बनाये गये जातीय समीकरण और गांव के नाम को कुछ लोगों ने खराब कर दिया है. इसको मिटाने में अब वक्त लगेगा.

दोषी किसी समाज से क्यों न हो, पार्टी उनके साथ नहीं है

लालू यादव की पार्टी राजद कई वर्षों तक बिहार में यादवों और मुस्लिमों का समीकरण बनाकर सत्ता पर काबिज रही, लेकिन नीतीश कुमार के 17 वर्षों के शासन काल और राजद में नयी पीढ़ी के नेतृत्व का असर रहा कि तेजस्वी यादव राजद को सभी जाति धर्म की पार्टी बताते हैं. छपरा के मुबारकपुर कांड को जातीय रंग देने की कोशिश की गई. सत्ताधारी राजद-जदयू पर कई गंभीर आरोप लगाये गये. इसबीच सिंगापुर से लौटते ही लालू यादव ने पीड़ित परिवार को फोन कर साफ-साफ संदेश दे दिया कि आरोपित या दोषी किसी समाज से क्यों न हो, पार्टी उनके साथ नहीं है और आगे भी नहीं रहेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

3 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

4 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

4 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago