Bihar

क्या करते हैं आनंद मोहन के दामाद, कैसे बना सुरभि से रिश्ता? सीएम नीतीश देंगे आशीर्वाद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पूर्व सांसद लवली आनंद और आनंद मोहन की बेटी सुरभि की शादी के चंद घंटे शेष हैं। 2023 की सबसे शाही शादी में बिहार के सियासी हलके के सभी दिग्गज शामिल होने वाले हैं। पटना के विश्वनाथ फार्म हाउस में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आनंद मोहन, लवली आनंद और उनके परिवार के सभी सदस्य मेहमानों के स्वागत में खुद जुटे हुए हैं।

आनंद मोहन की इकलौती बेटी सुरभि आनंद की शादी राजहंस से हो रही है। सुरभि वकालत की पढ़ाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि राजहंस कौन हैं और क्या करते हैं?

आनंद मोहन के दामाद और सुरभि आनंद के हमसफर राजहंस मुंगेर के रहने वाले हैं। राजहंस का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता दयानंत सिंह किसान हैं और लगभग 100 बीघा जमीन के मालिक हैं। उनका परिवार अभी भी मुंगेर में ही रहता है। राजहंस रेलवे में अधिकारी हैं। उन्होंने 2019 में यूपीएससी-सीएससी परीक्षा पास की। फिलहाल रेलवे में आईआरटीएस ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक गांव में जन्मे राजहंस की दसवीं की तक पढ़ाई मुंगेर में हुई थी। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजहंस पटना आ गए। हैदराबाद में भी उन्होनें पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीदुर्गापुर से बीटेक किया। टाटा ग्रुप में नौकरी करते हुए उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। तीसरे प्रयास में 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। उन्होंने 660वीं रैंक हासिल की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago