Bihar

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार से चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें डिटेल्स

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

होली पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। डिब्रूगढ़, न्यूजलपाईगुड़ी और गोरखपुर के बीच 2 से 14 मार्च तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते से जाएगी। वहीं, पटना और डॉ. अंबेडकरनगर के बीच 3 से 18 मार्च तक सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगाी।

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में डिब्रूगढ़/न्यूजलपाईगुड़ी-गोरखपुर तथा डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इसकी जानकारी यहां देखें-

1. डिब्रूगढ़-गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ होली स्पेशल ट्रेन (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी)

(i) गाड़ी संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर स्पेशल डिब्रूगढ़ से दिनांक 02 एवं 09 मार्च, 2023 (गुरूवार) को 19.25 बजे खुलकर शुक्रवार को 23.00 बजे समस्तीपुर एवं शनिवार को 01.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

(ii) गाड़ी सं. 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल गोरखपुर से दिनांक 04 एवं 11 मार्च, 2023 (शनिवार) को 17.00 बजे खुलकर 22.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए रविवार को 11.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

(iii) गाड़ी सं. 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 06 एवं 13 मार्च, 2023 (सोमवार) को 15.00 बजे खुलकर मंगलवार को 01.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 06.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी ।

(iv) गाड़ी सं. 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल 07 एवं 14 मार्च, 2023 (मंगलवार) को गोरखपुर से 07.50 बजे खुलकर 12.20 बजे हाजीपुर रुकते हुए बुधवार को 21.15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

2. पटना-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

गाड़ी सं. 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 03, 10 एवं 17 मार्च, 2023 (शुक्रवार) को डॉ. अम्बेडकर नगर से 05.05 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 04, 11 एवं 18 मार्च, 2023 (शनिवार) को पटना से 07.20 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।

अब तक रेलवे ने होली के अवसर पर बिहार से कुल 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, ये गाड़ियां कुल 142 फेरे लगाएंगी।

दो महीने तक 6 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण 01 मार्च, 2023 से 28 अप्रैल, 2023 तक बढ़ाया जा रहा है-

1. गाड़ी सं. 13343/13345 वाराणसी-शक्तिनगर/सिंगरौली एक्सप्रेस

2. गाड़ी सं. 13344/13346 सिंगरौली/शक्तिनगर-वाराणसी एक्सप्रेस

3. गाड़ी सं. 03360 वाराणसी-बराकाकाना स्पेशल

4. गाड़ी सं. 03359 बराकाकाना-वाराणसी स्पेशल

5. गाड़ी सं. 03649 बक्सर-वाराणसी स्पेशल

6. गाड़ी सं. 03650 वाराणसी-बक्सर स्पेशल

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

1 घंटा ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago