Bihar

बिहार में 6379 जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति प्रक्रिया लटकी, सरकार ने वापस लिया विज्ञापन; जानें वजह

बिहार सरकार ने पटना हाइकोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि जल्द ही राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों की बहाली होगी. इसके लिए करीब 6379 पदों पर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा. कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर हलफनामा को मंजूर करते हुए बहाली नियमों में बदलाव कर नये सिरे से बहाली विज्ञापन प्रकाशित करने का आदेश दिया. इसके पहले कोर्ट ने राज्य में जूनियर इंजीनियर की बहाली के लिए निर्धारित नियमों को चुनौती देने वाली कई रिट याचिकाओ पर एक साथ सुनवाई की और सभी रिट याचिका को निष्पादित कर दिया.

नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करेगी सरकार

न्यायमूर्ति पीबी बजंत्री और न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा की खंडपीठ द्वारा संजय कुमार चौहान सहित सात अन्य की ओर से दायर रिट याचिका पर यह सुनवाई की गयी. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से हलफनामा दायर कर कोर्ट को बताया गया कि बहाली के लिए बनाए गए नियम में परिवर्तन किया जाना है. सरकार इस नियुक्ति के लिए पहले बनाए गए नियम में संशोधित कर नया नियम बनाकर नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करेगी. इसके बाद इस पद पर नए नियम के अनुसार नियुक्ति की जायेगी.

डिप्लोमा कोर्स के लिए एआईसीटीई से मान्यता लेना जरूरी नहीं

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि प्रकाशित विज्ञापन में जो शैक्षणिक योग्यता दी गई हैं वह कानूनन गलत हैं. यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के भी खिलाफ है. कोर्ट को बताया गया कि एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा संस्थानों से पास छात्रों को बहाली में भाग लेने के संबंध में वर्ष 2019 में प्रकाशित विज्ञापन में किया गया है. जबकि डिम यूनिवर्सिटी सहित राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा संस्थानों को एआईसीटीई के बजाये यूजीसी से मान्यता लेना है. डिप्लोमा कोर्स के लिए एआईसीटीई से मान्यता लेना नियमतः जरूरी नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने भी यही आदेश दिया है.

बहाली नियमों में किया जाएगा फेरबदल

याचिका कर्ताओं की ओर से पेश दलील और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर कोर्ट को बताया कि बहाली नियमों में फेरबदल कर नये सिरे से जूनियर इंजीनियर बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago