Bihar

विशेष राज्य के दर्जे पर छलका CM नीतीश का दर्द, बोले-दर्जा मिलता तो तेजी से होता बिहार का विकास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं. आज समाधान यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे हुए है. आज सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद है. सहरसा में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने आम लोगों से सीधे संवाद किए. फिर सीएम नीतीश कुमार बलहापट्टी पंचायत भवन का निरीक्षण करके, तालाब में मछली और बतख भी छोड़ें. इसके बाद सहरसा में सदर अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया.

विशेष राज्य के दर्जे पर छलका सीएम नीतीश का दर्द

सहरसा में सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि बिहार को स्पेशल स्टेटस दिए जाने की मांग को फिर नजर अंदाज किया गया है. हम लोग लगातार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे है, लेकिन दिया ही नहीं जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बिहार जैसे कई पिछड़े राज्य है, जिसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जाता तो और तेजी से काम किया जाता. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो और तेजी से विकास होता. इसके बाद सीएम ने मीडिया से कहा कि जब पिछड़े राज्यों का विकास होगा तभी न देश का विकास होगा.

मंत्रिमंडल विस्तार टला

सहरसा में सीएम और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सीएम कहरा प्रखंड के बल्हापट्टी पंचायत में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया. इसके साथ ही कई योजनाओं का भी सीएम उद्घाटन करेंगे. सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. इसके बाद जीविका दीदीयों के साथ संवाद करेंगे. फिर मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

इधर, महागठबंधन में जारी घमासान के बीच नीतीश कैबिनेट का विस्तार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल कोई भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने वाला है. तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस की मांग पर कैबिनेट विस्तार या फेरबदल पर महागठबंधन के अंदर कोई बात नहीं हुई है, कांग्रेस की मांग पर भी कोई विचार नहीं हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago