Bihar

‍BPSC 68th PT Exam का कल होगा आयोजन, पहली बार होगी निगेटिव मार्किंग, 4 लाख 34 हजार 661 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने और सभी परीक्षा केंद्रों को रद्द करने के साथ पुनर्परीक्षा लेने से न सिर्फ छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई थी। बल्कि बिहार लोक सेवा आयोग की भी खूब फजीहत हुई थी। परीक्षा के बाद जिस तरह से 9 प्रश्नों के उत्तर आपत्ति के बाद बदले गए।

उससे भी साफ हुआ कि 150 सवाल भी ठीक से नहीं पूछ पाता बिहार लोक सेवा आयोग, तब एक प्रश्न के बदले में 15 और रिजल्ट भी देना पड़ा था। इसको लेकर छात्र-छात्रों का आंदोलन लगातार चला। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच कर प्रदर्शन किया गया। अब तमाम चुनौतियों और सतर्कता के साथ आयोग 68वीं पीटी की परीक्षा 12 फरवरी, रविवार को लेने जा रहा है।

पहली बार निगेटिव मार्किंग होगी

बिहार लोक सेवा आयोग अपने इतिहास में पहली बार निगेटिव मार्किंग के तहत पीटी की परीक्षा लेने जा रहा है। 67वीं परीक्षा के लिए कुल पदों की संख्या 324 है।12 फरवरी, रविवार को आयोजित पीटी को लेकर आयोग ने दिशा-निर्देश भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर रखा है। आयोग ने साफ-साफ कहा है कि कदाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों को 5 साल के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया जाएगा। परीक्षा के बारे में अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के लिए डिबार किया जाएगा। यही नहीं इन परीक्षार्थियों के बारे में यूपीएससी सहित विभिन्न राज्यों की पीसीएस को भी जानकारी भेजी जाएगी।

राज्य भर में 850 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं

जानकारी है कि बीपीएससी ने 68 वीं पीटी के लिए बिहार के 38 जिलों में 850 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पटना में 68 केंद्रों पर 40478 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक रविभूषण ने बताया कि इस बार की पीटी परीक्षा में 4 लाख 34 हजार 661 आवेदन आए हैं। पीटी की परीक्षा में पहले ही की तरह 150 प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन इस बार वन फोर्थ नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। यानी 4 सवालों के गलत उत्तर आप देंगे तो आपके एक नंबर काट लिए जाएंगे।

E ऑप्शन हटाने की मांग हुई लेकिन…

छात्र-छात्राओं की लगातार मांग रही कि आयोग को प्रश्नों के ऑप्शन से E ऑप्शन को हटा देना चाहिए। लेकिन आयोग ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इसलिए इस बार भी E ऑप्शन भी प्रश्नों के साथ आपको दिखेगा। छात्र-छात्राओं का आरोप रहा है कि आयोग E ऑप्शन के जरिए अपनी गलतियां छिपाने का काम करता है जबकि आयोग का कहना रहा है कि E ऑप्शन के जरिए वह अभ्यर्थियों के ज्ञान की अच्छी तरह से परख करता है।

ओएमआर शीट रंगते समय सावधानी बरतें

आयोग ने परीक्षा में सख्ती बरतने के लिए यह तय किया है कि कोई भी अभ्यर्थी ओएमआर शीट से छेड़छाड़ करेंगे तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ओएमआर सीट पर व्हाइटनर का इस्तेमाल करने पर निगेटिव मार्किंग दी जाएगी, इसलिए इस बार अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट रंगते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए और साथ ही समय का ख्याल भी रखना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago