Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के 6020 मध्य विद्यालयों में होगी शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की भर्ती, तैयारी शुरू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bihar PT Teacher Vacancy: सूबे में 6020 शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिलावार और कोटिवार रिक्तियों की सूची भी बनायी गयी है। शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। पिछले दिनों 8386 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में 3500 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये थे। लेकिन इनमें मात्र 2366 की ही नियुक्ति हो सकी थी। 1134 अभ्यर्थी शेष रह गए थे। अगली नियुक्ति प्रक्रिया में इन्हें अवसर मिलेगा। उस समय सीमावर्ती जिलों में तो शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति हो गयी, लेकिन बड़ी संख्या में जिलों में यह पद रिक्त ही रह गया।

अब सरकार नए सिरे से शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति की योजना पर काम कर रही है। प्रयास यह होगा कि इस बार सभी जिलों में आवश्यकतानुसार इनका चयन कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। पिछले दिनों प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर सभी जिलों में रिक्त पदों की तफ्तीश शुरू की और ऐसे 6020 पदों की पहचान की। इनमें 13 कोटियों के पदों की पहचान की गयी है। इस समय शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक के पद रिक्त होने के कारण विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा का काम पूरी तरह ठप है। लिहाजा, सरकार शीघ्रता से इन पदों पर बहाली कर लेना चाहती है।

इन 11 जिलों में सर्वाधित रिक्तियां (200 से अधिक):

पूर्वी चंपारण: 344

मुजफ्फरपुर: 291

गया: 255

मधुबनी: 240

समस्तीपुर: 232

वैशाली: 226

सीतामढ़ी: 221

पटना: 219

सारण: 218

दरभंगा: 215

पूर्णिया: 205

Avinash Roy

Recent Posts

हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, JDU ने नहीं भेजा तो सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा किया नामित

राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। इस…

2 घंटे ago

बिहार में महंगी होगी बस की सवारी, दूरी के अनुसार तय होगा किराया वृद्धि का स्लैब; डिटेल जानिए

बिहार में बस से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य…

4 घंटे ago

‘पैसे दिए तो PM पर हमला कर सकते हैं’: बिहार के युवक ने अमेरिकी एजेंसी CIA को मैसेज भेजा, 22 दिन का मांगा समय; गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बक्सर पुलिस ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

13 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

13 घंटे ago