Bihar

बिहार के डॉक्टर और नर्सों के लिए बड़ी खुशखबरी, तेजस्वी यादव ने पोस्टिंग को लेकर किया बड़ा एलान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को उपमुख्यमंत्री ने होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टिंग की बड़ी सौगात देने की घोषणा की है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में इसकी विधिवत घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और नर्सों को उनके होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टिंग करने की तैयारी कर रहा है. साथ ही नर्सों के एएनएम का स्टेट कैडर भी बनाया जा रहा है.

इस कैडर के तैयार होने से एएनएम का अलग कैडर हो जायेगा. साथ ही उनको गृह जिला में पदस्थापित भी किया जायेगा. उन्होंने फिर कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रकार के एक लाख 60 हजार चिकित्सकों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जायेगी.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने फाइलेरिया की सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि गृह जिले में पदस्थापित चिकित्सक व नर्स पूरी तरह से बिहारी सम्मान के लिए काम करेंगे , तो मरीजों को अधिक- से- अधिक लाभ होगा. अब विभाग द्वारा पब्लिक हेल्थ कैडर तैयार किया जा रहा है. इससे मानव बल का मानकों के अनुसार पदस्थापन करने में सुविधा होगी.

राज्य के 24 जिलों में चलाया जायेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को खुद फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत पटना के ज्ञान भवन से की. उनके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और विभिन्न पार्टनर एजेंसी के पदाधिकारियों ने भी दवा का सेवन किया. सर्वजन दवा सेवन अभियान राज्य के 24 जिलों में चलाया जायेगा, जिसमें 16 जिलों में दो प्रकार की दवा और आठ जिलों में तीन प्रकार की दवाएं खिलायी जायेंगी. दवा खिलाने के लिए 30 हजार टीमों को लगाया गया है जो लोगों के पास जाकर दवा खिलायेंगी. कार्यक्रम में सिने स्टार मनोज वाजपेयी का वीडियो संदेश भी सुनाया गया.

महिला चिकित्सकों के लिए अस्पतालों में अलग से शौचालय

महिला चिकित्सकों के लिए अस्पतालों में अलग से शौचालय का निर्माण होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने जा रही है. इसके साथ ही मिशन 60 दिन को आगे बढ़ाते हुए पुराने अस्पताल भवनों को तोड़ कर नया बनाया जायेगा और आवश्यकता होगी, तो उन भवनों का जीर्णोद्धार भी किया जायेगा. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा मनोबल को बढ़ाने के लिए जूनियर डॉक्टरों की छात्रवृत्ति में इजाफा किया गया है. आयुष चिकित्सकों का वेतनमान विसंगति को दूर करते हुए 65 हजार और विशेषज्ञ चिकित्सकों का वेतनमान 85 हजार किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago