Bihar

बिहार के बच्चे टिन की जगह अब स्टील के बर्तन में खाएंगे मिड डे मील, 62700 स्कूलों के लिए खरीदे जा रहे बर्तन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के 70 हजार प्राथमिक-मध्य स्कूलों में 1.18 करोड़ बच्चों को मध्याह्न भोजन स्टील के बर्तन में दिया जायेगा दरअसल शुरुआत से लेकर अभी तक टिन धातु के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है. केंद्रीय अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि टिन में भाेजन खाना स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं है. लिहाजा स्टील के बर्तन खरीदे जा रहे हैं.

62700 से अधिक स्कूलों में स्टील बर्तन की खरीददारी शुरू

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार में 62700 से अधिक स्कूलों में स्टील बर्तन की खरीददारी शुरू हो चुकी है. शेष स्कूलों के लिए खरीददारी की जा चुकी है. दरअसल आठ जिलों में यह खरीददारी शुरू की जा चुकी है. खरीददारी की टाइम लाइन 31 मार्च तक की निर्धारित है.

मिड डे मील के लिए केंद्र से 109 करोड़ की राशि मिली

आइआइटी पटना के विशेषज्ञों की परामर्श पर सारी व्यवस्थाएं तय की गयी हैं. जानकारी के मुताबिक दस साल बाद मिड डे मील के लिए केंद्र से 109 करोड़ की राशि मिली है. इस राशि में से स्टील के बर्तन खरीदे जा रहे हैं. एक अन्य आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मध्याह्न भोजन के संदर्भ में पूरी खरीददारी ऑन लाइन मोड में करने के निर्देश का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. इस संबंध में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्याह्न भाेजन सामग्री खरीदी में बिहार पूरे देश में अव्वल रहा है.

एक भी रुपये का भुगतान नकद नहीं किया गया

बिहार में मध्याह्न भोजन सामग्री खरीदी में एक भी रुपये का भुगतान नकद नहीं किया गया है. 28 फरवरी 2021 से मध्याह्न भोजन के लिए समूची खरीदी ऑन लाइन मोड में करने के लिए कहा गया है. पहले सभी सामग्रियों को खरीदी नकद भुगतान के जरिये होती थी. इसे अब बंद कर दिया गया है.

31 मार्च तक खरीद लिए जाएंगे स्टील के बर्तन

बिहार में मध्याह्न भोजन के निदेशक सतीश चंद्र झा ने बताया कि स्टील के बर्तनों की खरीददारी शुरू कर दी गयी है. टिन का भोजन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं था. लिहाजा नये आदेश के मुताबिक 31 मार्च तक स्टील के बर्तन सभी जिलों में खरीद लिये जायेंगे. बिहार में मध्याह्न भोजन की शतप्रतिशत खरीदी ऑन लाइन मोड में की जा रही है. इसमें बिहार देश में अव्वल है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago