Bihar

बिहार:अब बार-बार BPSC की पीटी परीक्षा देने का झंझट खत्म, 30 सितंबर होगा कंबाइंड एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले का छात्र छात्राओं के लिए आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब छात्र छात्राओं को बीपीएससी की पीटी की परीक्षा बार-बार नहीं देनी पड़ेगी। बिहार लोक सेवा आयोग आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षाओं के लिए कंबाइंड पीटी परीक्षा लेगा। हालांकि इसके लिए अलग-अलग मेरिट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट भी अलग-अलग दिया जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर को 69 कॉमन पीटी परीक्षा होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि E ऑप्शन को लेकर अभ्यर्थियों की मांग रही है कि उसको हटाया जाए। इसके बारे में सभी की राय ली जाएगी। उसके बाद आयोग इस पर निर्णय लिया जाएगा। आने वाले समय में बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के सेंटर को लेकर अभ्यर्थियों से ऑप्शन भी पूछेगा।

मालुम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं पीटी की परीक्षा आज आयोजित की गई। बीपीएससी 68वीं की पीटी परीक्षा में इस बार 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ। इसके साथ ही पहली बार बीपीएससी निगेटिव मार्किंग के तहत पीटी की परीक्षा आयोजित किया है। इस परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इंटरव्यू 11 अगस्त 2023 को होना है और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को आएगा।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले 67वीं पीटी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद सभी केन्द्रों की परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा लेनी पड़ी थी। तब कई प्रश्नों के उत्तर आपत्ति लेने के बाद बदलने पड़े थे। इसलिए इस बार बीपीएससी की परीक्षा केन्द्रों का चयन जांच-परख कर किया गया। इस बार परीक्षा में कड़ी निगरानी भी रही। बीपीएससी ने 68 वीं पीटी के लिए बिहार के 38 जिलों में 850 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना में 68 केंद्रों पर 40478 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

1 घंटा ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

3 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

4 घंटे ago