Bihar

‘ये बिहार है न, ये भारत है न जी’, किसान समागम में अंंग्रेजी बोलने पर भड़के सीएम नीतीश कुमार

बिहार के किसानों से राय लेकर चौथे कृषि रोडमैप तैयार करने के लिए मंगलवार को किसान समागम का आयोजन हुआ. बापू सभागार में किसान अपना-अपना सुझाव दे रहे थे. इस दौरान बीच-बीच में अंग्रेजी शब्द का प्रयोग कर रहे थे. किसानों द्वारा बीच-बीच में अंग्रेजी का इस्तेमाल सुनकर सीएम नीतीश कुमार भड़क उठे. नीतीश कुमार ने बैठे-बैठे ही माइक पर सबकी क्लास लगा दी. सीएम नीतीश ने कहा कि अंग्रेजी शब्द का प्रयोग करते हैं? यह हो क्या गया है… अपने राज्य और देश की भाषा हिंदी शब्द को भूल जाइएगा? हमको तो आश्चर्य लग रहा है….आप खेती करते हैं न जी…? खेती तो आम आदमी करता है न जी?

नीतीश ने आगे कहा कि आपको यहां बुलाया गया सुझाव देने के लिए, आप आधा अंग्रेजी बोल रहे हैं. यह भारत है न जी, यह बिहार है न जी, हम देख रहे हैं. आजकल सारा लोग अब मोबाइल पर देख रहा है. सब अपनी पुरानी भाषा को भूल रहा है, पुरानी चीज को भूल रहा है. इसलिए जरा ठीक से बोलिए, अपनी भाषा में बोलिए. हर चीज में अंग्रेजी घुसा दे रहे हैं. यह ठीक नहीं है. इस बैठक में खास बात यह रही कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करीब दो घंटे देरी से कार्यक्रम में पहुंचे.

जहां अंग्रेजी बोलना हो वहां पर बोलिए

नीतीश कुमार ने कहा कि आप गवर्नमेंट का स्कीम बोल रहे, सरकार की योजना क्यों नहीं बोलते? बोल रहे प्रोवाइड किया जाएगा, उपलब्ध कराया जाएगा यह नहीं बोल रहे? आप लोगों को मालूम है न ? हम इंजीनियरिंग पढ़े हैं. अंग्रेजी में ही पढ़ाई होती थी. यह अलग चीज है. जहां पढ़ना-पढ़ाना है वहां बोलिए. हम राजनीति करते हैं. कहां अंग्रेजी बोलते हैं? जहां अंग्रेजी बोलना हो वहां पर बोलिए. अपने राज्य और अपने लोगों के बीच क्या जरूरत है अंग्रेजी बोलने की?

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम महिलाओं को भी देख रहे हैं, अंग्रेजी घुसा दे रही हैं. हम अधिकारियों से कहेंगे कि इस बात को देखिए. वैसे शब्दों का प्रयोग मत करवाइए. यहां अंग्रेजी शब्द का प्रयोग कर दे रहे हैं. वहां कर दे रहे हैं. अंग्रेजी शब्द का प्रयोग मत करिए. जो मौलिक चीज है उस चीज को कायम रखिए. बीच-बीच में जो नया-नया चीज दिख रहा है. हम आप लोगों को बता दे रहे हैं. आजकल सब लोग मोबाइल पर ही हो गए हैं. यह बात आप लोग जान लीजिए कि अब मुश्किल है कि 100 साल धरती बचें. हम चाहते हैं कि लोग ठीक-ठाक से रहें. किसी को अंग्रेजी बोलना है बोलिए, हिंदी बोलना है वह लोग बोलें, स्थानीय भाषा में बोलना है अलग बोलें, सब को एक ही में मत घुसा दें. क्या मतलब है इसका.

मुख्यमंत्री ने पूछा कि सिर्फ एक ही भाषा है अंग्रेजी? जिस ने राज किया था हिंदुस्तान पर…. मेरा सुझाव है… मानना है तो ठीक है, न मानना हो मत मानिए. जो मन करे वही करिए. हमको क्या है… हम जब तक हैं, तब तक आप के हित में काम करते रहेंगे. जो मन करे वही करते रहिए. हम क्या करें.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

42 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago