Bihar

बिहार: 19 साल का शानू रातों रात हुआ मालामाल, ड्रीम 11 में जीते एक करोड़, फोन पर मैसेज आया तो सबकी आंखें फटी रह गईं

बिहरा के मधुबनी जिले में एक युवक रातों-रात करोड़पति बन गया. किस्मत का दरवाजा ऐसा खुला कि किराना व्यवसायी राजेश मेहता के पुत्र शानू कुमार मेहता एक करोड़ रुपये के मालिक बन गए. दरअसल औरों की तरह शानू ने भी ड्रीम एलेवन में अपनी टीम बनाई थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली. ऑस्ट्रेलिया के बैश विनिंग प्रतियोगिता में अपने द्वारा बनाई गई टीम की बदौलत शानू ने ये पुरस्कार जीता है.

शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांताः 

ये खबर मिलते ही शानू के घर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ जमा हो गई. 19 वर्षीय शानू अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा हैं. फिलहाल वो विज्ञान संकाय से इंटर का छात्र है. वो दिल्ली में रहकर वीरेंद्र सहवाग के किसी अकादमी में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है. शानू कुमार ने बताया कि एक बार तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसके मोबाईल पर मैसेज आया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: बिहार: भतीजे ने कई लोगों से उधार लेकर Dream11 में डूबाये लाखों रुपये, बकाया पैसे के लिए देनदारों ने चाचा को पीटा, हो गई मौत

क्रिकेटर बनना चाहता बनना चाहता है शानूः

शानू क्रिकेटर बनना चाहता है. लकी ड्रा में जीते हुए पैसे को वो अपने पिता को सौंपेगा. जिससे उनके व्यवसाय का दायरा बढ़े. इसके अलावा इस पैसे से वो अपने पिता की इच्छानुसार क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग भी लेगा.

नवादा के राजू भी बने थे करोड़पतिः

आपको बता दें कि इससे पहले नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले राजू राम ने भी ड्रीम एलेवन में एक करोड़ रुपये जीते थे. ड्रीम 11 पर क्रिकेट खेलकर एक करोड़ जीतने वाला राजू डीजे बजाने का काम करता है. राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट की गई थी. इससे पहले भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव के युवक सौरभ ने भी ड्रीम एलेवन में मात्र 49 रुपये लगाकर एक करोड़ का ईनाम जीता था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago