Bihar

मंत्री तेज प्रताप के ऑफिस से गायब हुआ लाखों का फर्नीचर, आनन-फानन में खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विभागीय कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है. बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन के अरण्य भवन से लाखों रुपये के नये फर्नीचर गायब हो गये हैं. बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व नये फर्नीचर अरण्य भवन में आये थे, लेकिन अब यहां से गायब हो गये हैं. कब से गायब है या किसने गायब की इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है. वैसे शक की सुई ठेकेदार पर जा रही है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. फर्नीचर की कीमत लाखों में बतायी जा रही है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है. जांच के लिए विभाग में मौजूद सीसीटीवी (CCTV) को खंगाला जा रहा है. इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

लाखों रुपये के नये फर्नीचर अरणय भवन में लाये गये थे

मंत्री तेजप्रताप यादव के सहायक मिशाल ने गुरुवार को इस प्रकरण का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा रोड स्थित अरण्य भवन में स्थित लाखों रुपये के नये फर्नीचर अरणय भवन में लाये गये थे. उन फर्नीचरों को कार्यालय के विभिन्न कमरों में लगाया जाना था, लेकिन अब यहां नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में ठेकेदार बबलू सिंह का नाम आ रहा है. विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस सोफे को खास ऑफिस के लिए मंगवाया गया था. यह सोफा विभाग की छत पर लाकर रखा गया था, लेकिन अब यह अपनी जगह से गायब है.

कई और सामान के गायब होने की भी आशंका

विभाग का यह भी कहना है कि कई और सामान के गायब होने की भी आशंका है. विभाग के स्टाफ का कहना है कि सोफे समेत अन्य सामान को ठेकेदार बबलू सिंह लेकर गये हैं. उन लोगों को इस बारे में इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं है. जांच के लिए विभाग में मौजूद सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. साथ ही साथ विभाग में कार्यरत स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं

तेज प्रताप यादव के यहां चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले मई 2022 में उनके ही एक नौकर ने उन्हें चूना लगाया था. उनका नौकर उनके घर में चोरी कर के फरार हो गया था. खुद इस बात की जानकारी तेजप्रताप ने पुलिस को दी थी. तेजप्रताप ने सचिवालय थाने को दिए गए लिखित आवेदन में यह कहा गया था कि 27 मई को मेरे आवास 2 एम स्ट्रैंड रोड पटना से किदवईपुरी पटना के निवासी चंदन कुमार मेरा आईफोन एवं तीन बैग चोरी करके भाग गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

8 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

12 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

17 घंटे ago