बिहार के मोतिहारी में हवाई जहाज का इंधन लदा टैंकर (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) अचानक पलट गया. हादसे के बाद टैंकर में लोड तेल सड़कों पर पानी की तरह बहने लगा
घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. तेल का टैंकर पलटने की जानकारी मिलने के बाद लोग बाल्टी-लोटा लेकर अपने घरों से सड़क की ओर दौड़ पड़े और सड़क पर फैले तेल को जमा करने लगे. लोगों की इस करतूत के चलते घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के सिकराहना नदी के पास की है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
इधर, घटना के काफी देर बाद किसी जागरूक युवा ने पुलिस को फोन के जरिये मामले की जानकारी दी. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और तेल लूट रहे लोगों को खदेड़ कर मौके से भगाया. हादसे के बाद पुलिस ने एक क्रेन को मंगवाया और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को उठवाया. जानकारी के मुताबिक टैंकर बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी से विमान का कच्चा तेल लेकर नेपाल के काठमांडू के लिए जा रहा था.
मिट्टी धंसने के चलते हुआ हादसा
घटना के बारे में सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन का तेल टैंकर बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी से विमान का ईंधन लेकर नेपाल के काठमांडू के लिए जा रहा था. इसी बीच तेल टैंकर जैसे ही सिकरहना नदी के पुल के पास पहुंचा की अचानक मिट्टी धंसने लगी. जिस वजह से टैंकर पलट गया. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दर्जनों गैलन तेल बर्बाद हो गये. जबकि घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिस ने बताया कि टैंकर की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की तैनाती की गयी है. टैंकर को घटनास्थल से निकालकर रवाना करने की कोशिश की जा रही है.
खगड़िया में भी तेल लूटने की मची थी होड़
गौरतलब है कि मोतिहारी टैंकर हादसे से पहले खगड़िया में भी तेल लूटने की होड़ मची थी. दरअसल, खगड़िया में चोरों ने चौथम अंतर्गत बहियार में बरौनी असम पाइपलाइन को काट दिया था. इस वजह से सैकड़ों लीटर कच्चा तेल खेत में पानी की तरह फैल गया था. बीते मंगलवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली की बहियार में पाइपलाइन कटी हुई है और तेल का निकलना जारी है तो वो डब्बा लेकर खेत की ओर दौड़े और तेल लूटने की होड़ लग गयी थी.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…