Bihar

स्वीडन जाएगा बिहार का धर्मराज, विदेशी दंपति ने परवरिश का उठाया जिम्मा

2 साल का धर्मराज। कल तक लावारिस। भविष्य की कोई उम्मीद नहीं, लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। वह विदेश में रहकर पढ़ेगा। उसे गोद लिया है स्वीडन की दंपती ने। गोद लेने वाले पिता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां लाइब्रेरियन हैं।

धर्मराज बेगूसराय के अनाथालय में रह रहा था। उसे नए साल पर नया परिवार मिला है। दो वर्षीय धर्मराज की परवरिश अब स्वीडन में होगी। इस नए साल में 2 दिनों के अंदर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान बेगूसराय से 4 लावारिस बच्चों को नया घर मिला।

गोद लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से सम्पन्न हुई। इसके तहत गोद लेने वाले दंपती बेगूसराय पहुंचे जहां शनिवार को डीएम ऑफिस पर डीएम रोशन कुशवाहा के सामने बच्चों को गोद लिया है।

आंध्र प्रदेश और स्वीडन के दंपती पहुंचे थे बेगूसराय

जनवरी माह में गोद लेने वालों में दो दंपती पटना, एक दंपती आंध्र प्रदेश और एक दंपती सात समंदर पार स्वीडन से बेगूसराय पहुंचे। इसी कड़ी में दो वर्षीय धर्मराज को विदेशी दंपती बिजनेसमैन संजय डेनियल और कैटरीना संजय ओल्सेन ने डीएम रोशन कुशवाहा के हाथों गोद लिया है। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के एक दंपती ने 6 साल के साहिल और पटना के दो दंपती ने एक लड़की और एक दंपती ने एक लड़का को विधिवत गोद लिया ।

समाहरणालय परिसर में खिल उठा धर्मराज का चेहरा

जिला समाहरणालय परिसर में विदेशी जोड़े के द्वारा धर्मराज को गोद लेने की बात सुनकर उसे देखने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। धर्मराज को गोद लेने के बाद विदेशी जोड़ा भी काफी खुश नजर आए।

डीएम रोशन कुशवाहा और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रभारी श्रुति कुमारी ने मीडिया को बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया को सरकार ने काफी सरल कर दिया है। विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया कर बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए गोद दिया जाता है।

गोद देने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से लगातार बच्चों की मॉनिटरिंग की जाती है। जिससे यह पता चल सके कि बच्चों की परवरिश सही से हो रही है या नहीं। गोद लेने वाले दंपतियों के लिए कई प्रकार के नियम कानून होते हैं जिस पर सही पाए जाने के बाद ही उन्हें गोद दिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

4 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

16 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

16 घंटे ago