बिहार में एक बार फिर मुस्लिम युवक साधु के वेश में पकड़े गए हैं। ताजा मामला नवादा जिले का है जहां स्थानीय लोगों ने छह मुस्लिम युवकों को साधु के गेरुआ कपड़े में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले हाजीपुर में गेरुआ वस्त्र और बसहा बैल के साथ मुस्लिम युवाओं को गिरफ्तार किया गया था।
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित चातर हॉल्ट पर 6 की संख्या में गेरुआ एवं अन्य रंग के कपड़े में कई लोग उतरे। इनके चाल ढाल पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। पता चला कि सभी मुस्लिम समुदाय के थे। स्थानीय ग्रामीणों ने साधु होने के आरोप में उन्हें बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी अकबरपुर थाना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने पर ले गई है।इनके पास साधु की सारंगी भी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। ये पारंपरिक रूप से इसी वेश भूषा में भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं। चातर हॉल्ट पर ये भीख मांगने ही उतरे थे। जहां स्थानीय लोगों ने इन सभी को पकड़ लिया।
पुलिस उनकी सही पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि ये लोग धर्म को बदनाम करते हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि ये सब अपराधी भी हो सकते हैं जो भीख मांगने के बहाने गांव में रेकी करते हैं। धर्मांतरण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…
समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…
ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…
बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…