Bihar

ठंड का प्रकोप: पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश

बिहार में सर्दी का सितम जारी है. जिसको लेकर राजधानी पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. इससे पहले 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था. लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. अब अन्य जिलों में भी स्कूल बंद किये जाने की संभावना है.

दरअसल पटना डीएम ने 10वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. सभी सरकारी और निजी स्कूलों के इस आदेश का पालन करना होगा. पिछले सप्ताह भी ठंड के कारण जिले में स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था. लेकिन इस सप्ताह जिले में शीतलहर का भयानक कहर देखने को मिला है. ऐसे में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले सप्ताह में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पटना में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. वर्तमान में जिस कदर मौसम का मियाज बदल रहा है उसमें लोग घर से बहार निकलने से परहेज कर रहे हैं. लोगों को सुबह हो या दोपहर और शाम हर समय अत्यधिक ठंड महसूस हो रहा है. ऐसे में बच्चों के हेल्थ का ध्यान रखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

11 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago