Bihar

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने गुफा से 162 IED बम किया जब्त

बिहार पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को नक्सलवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दोनों के जॉइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद में नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले लडुइया पहाड़ की एक गुफा से 149 प्रेशर आईईडी बम बरामद किए गए हैं, जबकि इस जॉइंट ऑपरेशन को रोकने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए 13 आईईडी बम भी सर्च ऑपरेशन में डिफ्यूज कर दिए गए हैं. एक साथ 162 आईईडी बमों की बरामदगी से माना जा रहा है कि नक्सली जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

पहले बरामद हुईं 13 प्रेशर आईईडी

लडुइया पहाड़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को चलाया गया. बिहार पुलिस और CRPF की जॉइंट टीम ने एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान पहले 13 आईईडी बरामद की गई, जो सर्च पार्टियों के रास्तों में बिछाई गई थी. माना जा रहा है कि ये आईईडी सर्च ऑपरेशन की सूचना मिलने पर बिछाई गई थीं ताकि सुरक्षा बलों के जवान इनकी चपेट में आ जाएं और ऑपरेशन बीच में ही रोक दिया जाए. इन आईईडी को सर्च एंड डिस्ट्रक्शन के तहत मौके पर ही डेस्ट्रॉय कर दिया गया.

गुफा की तलाशी में मिला पूरा जखीरा

इसके बाद सर्च ऑपरेशन आगे चलाए जाने पर सुरक्षा बलों को पहाड़ में एक गुफा मिली, जिसमें 149 आईईडी का पूरा जखीरा मिला, जिसे किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए वहां स्टोर करके रखा गया था. इन आईईडी को भी डिफ्यूज कर दिया गया है. हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक सुरक्षा बलों का कहीं भी नक्सलियों से टकराव नहीं हुआ है. पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

गणतंत्र दिवस वाले दिन भी मिली थी आईईडी

सुरक्षा बल औरंगाबाद में नक्सलियों की गतिविधियां रोकने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर हैं. इसी अलर्ट के चलते गणतंत्र दिवस वाले दिन भी एक बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने से पहले नक्सलियों के मंसूबे नाकाम कर दिए गए थे. नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर एक जगह आईईडी विस्फोटक लगाया था, जिसका पता लगाकर सुरक्षा बलों ने उसे डिफ्यूज कर दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago