अब बिहार में हथियारों के बाद नवजातों को भी बेचा जाने लगा है। वह भी अस्पताल से जन्म के तुरंत बाद। बेतिया से ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक डॉक्टर बच्चे की पूरी डिटेल बताता है।
बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में रोड में एक अस्पताल में नवजात बच्चों की सौदेबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अस्पताल की शाखाएं जिले के अन्य प्रखंडों में भी संचालित होती है। वायरल वीडियो में डॉक्टर के रूप एक व्यक्ति अपने मोबाइल में नवजात बच्चे को दिखा रहा है। बता रहा है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। हिंदू परिवार का बच्चा है। रात में नॉर्मल पैदा कराया गया है। हाथ-पैर भी ठीक है। बच्चे का वजह ढ़ाई किलोग्राम है।
वीडियो में डॉक्टर कहता है कि पैसे अधिक खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, खरीदार उसकी मांग को पूरा कर पाने में स्वयं को सक्षम नहीं बता रहा है। फिर डॉक्टर कहता है कि कम पैसे वाला बच्चा जब आएगा तो मैं आपको सूचित करूंगा। आपका नंबर मेरे पास है।
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद बाल कल्याण समिति मामले में संज्ञान लिया है। समिति अध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में समिति ने वायरल वीडियो की जांच के लिए विशेष पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक बेतिया सदर को पत्र लिखा है।
समिति का मानना है कि चिकित्सक व अस्पताल की जिम्मेदारी बच्चों की रक्षा करना है। जबकि इस घटनाक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देख रेख और संरक्षण )अधिनियम 2015 की धारा 81 का घोर उल्लंघन व शिशु के जीने का अधिकार का हनन है। जांच में घटना सत्य पाए जाने पर संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गई है । सिविल सर्जन डा वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में जांच टीम गठित की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर चिकित्सक की पहचान कर कार्रवाई करने का अदेश दिया गया है।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…