Bihar

नाली में गिरने पर मुखिया को गाली देने की मिली अनोखी सजा… 25 ट्रैक्टर में भरना पड़ा बालू और गिट्टी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं ताकि लोगों की समस्या का समाधान निकाल सके. मगर उनके ही गृह जिले नालंदा के नूरसराय प्रखंड के मकनपुर गांव में मुखिया के द्वारा तुगलगी फरमान सुनाया गया है. फरमान पूरा करने के बाद भी दो युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट में जख्मी हुए, दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. जख्मी मोनू और नारों ने बताया की दोनों मकनपुर गांव का रहने वाला है. शाम में घर जाने के दौरान वह नाली में गिर गया था, जिसकी वजह से उसने मुखिया को गाली दे दिया था. सुबह मुखिया पति शेखर द्वारा गांव में पंचायत बुलाया गया और पंच द्वारा दोनों दोषियों को सजा सुनाई गई.

पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

सजा के तौर पर मुखिया जी के द्वारा उसे बंधक बनाकर, तहखाना में रखकर 25 ट्रैक्टर गिट्टी और 25 ट्रैक्टर में बालू लोड करने की सजा सुनाई गई. इस सजा को दोनों युवक ने स्वीकार करते हुए गिट्टी और बालू लोड करने लगे. इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों युवक को पिटाई शुरू कर दी. पिटाई होने की सूचना पाकर युवक के परिवार वाले पहुंचे और दोनों को वहां से निकालकर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर गए. जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है.

चोरी करते पकड़े गए तो सुनाया गिट्टी बालू लोड करने की सजा

इस मामले में मकनपुर के मुखिया पति शेखर कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व दोनो लोहे का सामान चोरी कर रहे थे. उसी दौरान उनके गार्ड द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया, उसी खुनस में गाली गलौज करने लगे. जिसके बाद दोनों को बुलाकर पंच ने गिट्टी बालू लोड करने का फैसला सुनाया. उसी दौरान दूसरे गांव से आए लोगों ने मारपीट किया है. मगर हमलोगों पर झूठा मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago