Bihar

‘हमको मर जाना कबूल है, बीजेपी के साथ जाना नहीं’, CM नीतीश का बड़ा एलान

जेडीयू के साथ कभी गठबंधन नहीं करने के बीजेपी के स्टैंड पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि हमें मर जाना कबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बीजेपी के पास नहीं गया बल्कि बार-बार उनके नेता मेरे पास आए और उनके साथ मिलकर सरकार बनी। अब अब हम महागठबंधन के साथ हैं तो इसे भड़काने के लिए कुछ कुछ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में सब कुछ पता चल जाएगा।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव को फंसाया गया। मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके पिताजी को फंसाया गया। कहा इनके पिताजी पर केस कर दिया और बिना मतलब का हमको आगे कर दिया। एक बार काफी मेहनत से उनके साथ संबंध खत्म करके अब हमलोग साथ आए हैं तो फिर कुछ कुछ बोलकर बिगाड़ने में लगे हैं। इधर से उधर करता रहता है और यही सब चक्कर में रहता है। इससे उन लोगों को बहुत नुकसान होगा।

नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं के उस बयान पर पटलवार किया है जिसमें कहा गया है कि बीजेपी अब जदयू या नीतीश कुमार के साथ कभी गठबंधन नहीं बनाएगी। दरभंगा में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में यह प्रस्ताव पास किया गया जिसकी घोषणा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने की। उसके बाद राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी अपनों को धोखा दिया। नीतीश ने लालू यादव, जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव को धोखा दिया। अंत में बीजेपी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने जनादेश का अपमान किया। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपमानित किया। इसलिए अब भविष्य में उनके साथ बीजेपी कभी नहीं जाएगी।

नीतीश कुमार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने सीएम से सवाल किया कि बीजेपी ने कहा है कि अब कभी भी नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे। इस सवाल पर नीतीश कुमार झुंझला उठे। और तल्ख अंदाज में अपनी बात रखी। प्रेस से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने ताल ठोकने के अंदाज में कहा कि यह बात आज जान लीजिए कि अब मुझे मर जाना कबूल है, उनके साथ जाना हमको कभी कबूल नहीं है। यह सब बोगस बात है। काहे के लिए बोल रहा है? हिम्मत और मेहनत करके बार बार हमको लाया हम कभी नहीं गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

2 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

3 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

4 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

5 घंटे ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

6 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

16 घंटे ago