Bihar

बीते साल मंत्री बनने के बाद से पहली बार गुस्से में नजर आए तेजप्रताप, बोले.. मुंह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर गेस्से में है. नयी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद तेज प्रताप अमूमन शांत रहे और अपने विभागीय कार्यों में ही व्यस्त रहे. लोग भी कहने लगे थे कि तेजप्रताप मंत्री बनने के बाद से एकदम बदले बदले नजर आए हैं. मंत्री बनने के बाद बदले हुए तेज प्रताप नये साल में अपने पुराने रंग में नजर आये. तेज प्रताप यादव का गुस्सा उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सामने आया है. तेज प्रताप यादव ने बीती रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गुस्से का इजहार किया है.

यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाराजगी किस से है

लालू प्रसाद के बड़े लाल ने एक बार फिर धमकी भरे लहजे में किसी को टारगेट किया है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाराजगी किस से है, लेकिन तेज प्रताप यह कह रहे हैं कि माथे पर भस्म लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है. इतना ही नहीं तेज ने यह भी कह दिया है कि सारे सबूतों के साथ वह साजिश करने वालों की पोल खोलने को तैयार हैं और दुनिया सब कुछ सामने से देखेगी.

तेज प्रताप ने लिखा ये पोस्ट 

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए एक सांकेतिक तस्वीर साझा की है. तेज प्रताप ने लिखा है- ‘माथे पर भस्म लगा मुझे बदनाम करने वालो कान खोलकर सुन लो, खुद को बड़ा शरीफ समझ रहे हो, वक़्त आ गया है तुम्हारी बुराइयों की पोल खोलने का, ना परिवार ना समाज, मुंह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी, सारे सबूतों के साथ तुम्हारी गंदगी सबके सामने लाने जा रहा हूं, अब ये दुनिया देखेगी!’

नहीं किया नाम का खुलासा

तेजप्रताप के इस पोस्ट के बाद पार्टी से लेकर परिवार तक में लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर तेज प्रताप इस बार किस बात को लेकर नाराज हुए हैं. राजद के अंदर खाने लगातार चर्चा हो रही है कि माथे पर भस्म लगाने वाले पार्टी के कौन से नेता हैं. लालू परिवार के करीबी कौन ऐसे लोग हैं, जो माथे पर भस्म लगाते हैं या टीका चंदन करते हैं. फिलहाल तेज प्रताप की पूरी बात किसी के समझ में नहीं आ रही, लेकिन अगर तेज प्रताप ने यह लिखी है तो एक बात तय है कि आने वाले दिनों में वह कुछ न कुछ खुलासा जरूर करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago