Bihar

मेरी मां की पहली हवाई यात्रा: मां को पहली बार विदेश ले गया बेटा, तस्वीरों ने लोगों को भावुक कर दिया

माता-पिता हमारे लिए वो सब करते हैं जो उन्हें जीवन में नहीं मिला हो. बच्चे भी अपने माता-पिता को जहां भर की खुशियां देने की कोशिश करते हैं. एक बेटे ने कुछ ऐसा ही किया. दत्तात्रेय जे नाम के एक शख़्स ने मेहनत की, पैसे कमाए और अपनी मां को पहली बार हवाईजहाज़ में बैठाकर विदेश यात्रा करवाने ले गया. शख्स ने LinkedIn पर भावुक पोस्ट और तस्वीरें शेयर की.

दत्तात्रेय जे (Dattatray J) ने LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अपनी मां को पहल बार सिंगापुर ले गए. दत्तात्रेय ने मां को अपने दफ़्तर के साथ ही शहर के कुछ खूबसूरत हिस्से भी दिखाए. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने अपनी पूरी ज़िन्दगी गांव में ही बिताई थी. हवाई जहाज़ को नज़दीक से देखा तक नहीं था.

अपनी पीढ़ी से विदेश यात्रा करने वाली पहली महिला

दत्तात्रेय ने लिखा, ‘मेरी मां विदेश यात्रा करने वाली अपनी पीढ़ी की पहली महिला है. अपने गांव से विदेश जाने वाली वो दूसरी महिला है और मेरी पत्नी पहली महिला थी. ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास पल है.’

दत्तात्रेय ने ये भी कहा कि खुशी के इस मौके पर जो एक बात उन्हें दुख दे रही है वो है उनके पिता की कमी. दत्तात्रेय ने लिखा, ‘काश मेरे पिता भी ये अनुभव करने के लिए हमारे साथ होते.’

लोगों को दिया अहम संदेश

दत्तात्रेय ने पोस्ट के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें भी शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने दूसरों को एक अहम संदेश दिया. दत्तात्रेय ने कहा, ‘मैं विदेश जाने वाले या जो विदेश जा चुके हैं ऐसा लोगों से गुज़ारिश करता हूं कि वो अपने माता-पिता को भी दुनिया की खूबसूरत जगहें दिखाए. चाहे आप कभी भी सफ़र कर रहे हों. यकिन मानिए, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा.’

दत्तात्रेय ने ये भी कहा कि वो हमेशा से अपनी मां को सिंगापुर लाना चाहते थे. ये तब से उनका लक्ष्य है जब वो खुद सिंगापूर नहीं गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

24 घंटे ago