Bihar

KCR के ‘हिट शो’ के बाद नीतीश कुमार बोले- मुझे रैली में बुलाते तो भी नहीं जा पाता…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेलंगाना सीएम केसीआर की खम्मम रैली का न्योता नहीं मिला। केसीआर की रैली में अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, पिनरई विजयन, भगवंत मान समेत अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए। इस रैली को विपक्षी नेताओं का ‘हिट शो’ माना जा रहा है। जब नीतीश कुमार से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केसीआर की पार्टी की रैली है, जिसे बुलाया होगा, वो गए होंगे। मुझे बुलाते तो भी नहीं जा पाता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गुरुवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा विपक्ष के लोग एकजुट हों। यह देश हित में है। उनकी कोई व्यक्तिगत ख्वाहिश नहीं है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने यह बात कही।

तेलंगाना के सीएम केसीआर के द्वारा विभिन्न दलों को अपनी रैली में आमंत्रित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी की रैली मैं जिन्हें बुलाए होंगे, वह गए होंगे। उन्हें पता नहीं है। वे अभी समाधान यात्रा कार्यक्रम में लगे हैं। अभी तो चाह कर भी वे कहीं नहीं जा पाते। मीडिया के सवाल पर सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि फरवरी-मार्च में विधानमंडल का बजट सत्र होगा। इसके बाद विपक्षी एकता को लेकर वह फिर से बात करेंगे। जो भी उन्हें बुलाएंगे, वे वहां जाएंगे।

तेलंगाना के खम्मम में बुधवार को के चंद्रशखेखर राव उर्फ केसीआर ने विशाल जनसभा आयोजित की। इसमें AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, पंजाब सीएम भगवंत मान और लेफ्ट नेता शरीक हुए। इस रैली को 2024 से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

केसीआर ने पिछले साल ही अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) किया था। माना जा रहा है कि केसीआर, केजरीवाल, अखिलेश मिलकर 2024 चुनाव से पहले गैर कांग्रेसी मोर्चे का गठन कर सकते हैं, जिसमें नीतीश कुमार को शामिल किए जाने की संभावनाएं भी कम नजर आ रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago