Bihar

नीतीश की जेडीयू ने उपेंद्र कुशवाहा से मांग ही लिया इस्तीफा, पार्टी के बिहार अध्यक्ष ने दी चेतावनी

जेडीयू के अंदर उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बयानबाजी और नाराजगी लगातार बढ़ती ही जा रही है। बिहार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तो सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा 2 फरवरी को पार्टी  की ओर से आयोजित जगदेव प्रसाद जयंती में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यदि उपेंद्र कुशवाहा अलग आयोजन करना चाहते हैं तो पहले जेडीयू से इस्तीफा दें।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का अलग से किसी कार्यक्रम में शामिल होना पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा। पार्टी उचित एक्शन लेगी। उन्होंने आगे कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी छोड़नी चाहिए। नीतीश कुमार पर कुछ भी बोलने से पहले जेडीयू से इस्तीफा दें।

उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र कुशवाहा जब से जदयू में आए हैं, उन्होंने पार्टी को कमजोर ही किया है। कुछ दिन पहले भी उमेश कुशवाहा ने अपने ही दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष (उपेंद्र कुशवाहा) को सलाह देते हुए कहा था कि उपेंद्र जी को जदयू से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें कोई दिक्कत है तो त्याग पत्र दे दें।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने उन्हें कहां से कहां पहुंचा दिया और वे आज हिस्सेदारी मांग रहे हैं। उन्हें किस बात की हिस्सेदारी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन्हें विरोधी दल का नेता बनाया, राज्यसभा और विधान परिषद में भेजा, दल के संसदीय दल का नेता बनाया, उनके बारे में ऐसी बात करते हैं, हमको तो ताज्जुब लगता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago