Bihar

जेडीयू ने दिया मुकेश सहनी की पार्टी को बड़ा झटका, VIP के प्रदेश महासचिव समेत कई नेताओं ने छोड़ दिया साथ

विकासशील इंसान पार्टी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है. जेडीयू ने मुकेश सहनी की पार्टी में बड़ी सेंधमारी की है. जेडीयू के पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वीआईपी के कई नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है. सारण लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी वीआईपी के प्रदेश महासचिव बालमुकुंद चौहान ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. उनके साथ कई सहयोगी भी पार्टी में शामिल हुए हैं.

बालमुकुंद चौहान ने छोड़ा वीआईपी का साथ

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुकुन्द चौहान को सदस्यता दिलाई है. पटना स्थित कार्यालय में कुशवाहा के साथ साथ कई अन्य नेता भी मौजूद थे. जहां वीआईपी के नेताओं ने जेडीयू का दामन थाम लिया. इस मिलन समारोह में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पार्टी में शामिल होने के दौरान वीआईपी के नेताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दिखी. मुकेश सहनी की पार्टी को जेडीयू ने ये बड़ा झटका दे दिया है. हालांकि उनकी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

चुनाव को लेकर कमर कस रही पार्टी

बताया जा रहा कि आने वाले 2024 और 2025 के चुनाव को लेकर जेडीयू खुद को मजबूत बनाने में लगी है. पार्टी में अक्सर मिलन समारोह का आयोजन किया जाता जिसमें अन्य दलों के कई नेता कार्यकर्ता पुरानी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं.

इससे पहले पूर्व बीजेपी के नेता ने भी जेडीयू का दामन थामा था. राजीव रंजन ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. इसके बाद तीन दिन पहले वह जेडीयू में शामिल हुए हैं. फिलहाल तो जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश को बार बार प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनाए जाने की बात कही जा रही है. ऐसे में पार्टी खुद को और भी ज्यादा मजबूती देने के लिए प्रयास कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago