Bihar

फर्जी दस्‍तावेज पर सिम कार्ड प्रयोग वाले की अब खैर नहीं, बिहार पुलिस ने तैयार की ये विशेष रणनीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

फर्जी दस्तावेजों के जरिये हासिल सिम कार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बिहार पुलिस ने कमर कस ली है. बिहार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को ‘अनिवार्य सिम कार्ड पंजीकरण’ नियम सख्ती से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है. इस बात की जानकारी बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई के अपर महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने दी है.

महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने दिया बयान

इसको लेकर महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी को ‘अनिवार्य सिम कार्ड पंजीकरण’ नियम सख्ती से लागू करने का निर्देश दे दिया है. उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि वो सिम कार्ड के पंजीकरण के लिए ट्राई के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए खुदरा विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं को प्रेरित करें. इसक इलावा उन्हें संबंधित जिलों में सिम कार्ड खरीदने के लिए दस्तावेजों की नियमित रूप से निगरानी और निरीक्षण करें.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो भी ट्राई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है. उन्होंने आगे कहा कि पहले से चल रहे सिम कार्ड की बिक्री और खरीद कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी. ज्यादातर मामलो में ये बात सामने आती है कि अपराधी, शराब माफिया और नक्सली समूह अक्सर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी दस्तावेजों से सिम कार्ड का प्रयोग करते है.

170 मामले हुए हैं दर्ज

इसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि 2022 में अवैध रूप से 920 से अधिक सिम कार्ड खरीदने के आरोप में 170 मामले दर्ज हुए हैं. सबसे अधिक मामले मधुबनी (35), इसके बाद नालंदा (30), भोजपुर (21), समस्तीपुर (16), लखीसराय (10), पटना एवं जमुई में आठ-आठ दर्ज हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

30 मिनट ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

14 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

17 घंटे ago