नरकटियागंज की भाजपा विधायक सह जानकी संस्कृत उपशास्त्री कॉलेज की शासी निकाय की अध्यक्ष रश्मि वर्मा पर सोमवार को शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। कॉलेज के प्राचार्य ब्लॉक रोड निवासी शितांषु कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें विधायक व पूर्व प्रभारी प्राचार्य अभयकांत तिवारी समेत 25-30 अज्ञात को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य शितांषु कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि मैं अवकाश लेकर पटना अपने अधिवक्ता से मिलने गया था। कॉलेज का प्रभार शिक्षक विवेक पाठक को दिया था। बीते 17 जनवरी को मुझे सूचना मिली कि आरोपित कॉलेज में जबरन घुस आए। भीड़ के साथ विधायक को कॉलेज में घुसता देख प्रभारी प्राचार्य ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद विधायक व अन्य लोगों ने प्राचार्य कक्ष समेत अन्य कमरों का ताला तोड़कर ढेरों कागजात चुरा लिए।
एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने प्राचार्य के स्थायी निवास के कक्ष का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कागजात व अन्य सामान ले गये। इधर, विधायक रश्मि वर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को बढ़ावा देने के चलते मुझपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। मैं प्राचार्य अभयकांत तिवारी के साथ कॉलेज में थी। मुझपर लगाये गये आरोप निराधार हैं।
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…