Bihar

प्यार के लिए मुस्लिम से हिंदू बनकर बिहार पहुंची कश्मीरी लड़की, प्रेमी ने मिलने से इनकार किया तो खाया जह’र

कश्मीर की समेरा हनीफ(28) को बिहार के लालू कुमार (30) से कश्मीर में प्यार हो गया। लालो के कहने पर समेरा ने अपना धर्म बदलकर अंजलि नाम रखवा लिया। 19 मई 2022 को दोनों ने श्रीनगर की कोर्ट में शादी कर ली।

इसके बाद दोनों करीब 7 महीने तक कश्मीर में ही साथ रहे। अचानक युवक उसे छोड़कर बेगूसराय आ गया। उसका फोन उठाना बंद कर दिया। शनिवार को अंजलि भी 2000 किलोमीटर दूर कश्मीर से बेगूसराय पहुंची, लेकिन लालू ने उससे मिलने से मना कर दिया।

उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट भी की। इससे परेशान महिला ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के गुलबर्ग की रहने वाली है।

पहले प्यार…फिर शादी…फिर धोखा

बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के सहरी गांव निवासी शंभू सिंह का बेटा लालू कुमार कुछ साल पहले श्रीनगर में काम के सिलसिले से गया था। वहीं लालो से समेर हनीफ की मुलाकात हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद दोनों ने पिछले साल मई 2022 में शादी कर ली। समेर हनीफ ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अंजली सिंह रख लिया और लालू सिंह से कोर्ट मैरिज शादी कर ली।

शादी करने के लिए हनीफ से अंजली बनी लड़की

लालू के प्यार में समेर हनीफ अंजली बन गई। अंजली ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन करीब सात महीने बाद लालो एक दिन अंजली को कश्मीर में छोड़कर वापस बेगूसराय आ गया।

सात महीने साथ रहा, फिर छोड़कर आया बेगूसराय

पहले कुछ दिनों तक फोन पर बातें होती थी। लेकिन बीते दिनों से दूरी बनाने लगा। कहा कि मां-बाप उनको रखने को तैयार नहीं हैं। इन सबसे परेशान अंजली को जब पता चला कि लालो अब लौटकर कश्मीर आने वाला नहीं है। इस लिए उसने बेगूसराय आने की ठानी।

साथ रखने से मना करने पर खाया जहर

अंजली शनिवार को बेगूसराय में लड़के के गांव पहुंची। जहां लड़के ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। यहां तक की उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे सबसे परेशान अंजली ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने वहीं जहर खा लिया। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

बोली- जियेंगे लालू सिंह के साथ ही

अंजली ने बताया कि अगर उसके पति ने उसे नहीं अपनाया तो वह जान देगी। उसने कहा कि शंभू सिंह के पुत्र लालो सिंह के प्यार में उसने धर्म बदल लिया। मुसलमान से हिंदू बन गई। समर हनीफ से नाम बदलकर अंजली सिंह रख लिया। यहां तक कि करीब 7 महीने लड़के के साथ रही। लेकिन अब लड़का उसे धोखा दे रहा है।

अंजली के गांव पहुंचने और वहां हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण अब हर और इस प्यार और धोखे की चर्चा है। अंजलि ने यह भी कहा कि जब तक जिएंगे और मरेंगे लाल सिंह के साथ ही। उन्होंने कहा कि हम तो जैसे रखें वैसे रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago