Bihar

बिहार में बेखौफ शराब माफिया, SUV गाड़ी से ASI को उड़ाया, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया बेलगाम होते जा रहे हैं। अरवल में शराब तस्करों ने अस्थाई चेकपोस्ट पर एक्सयूवी कार से पुलिस एएसआई को कुचल दिया। पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर बताई जा रही है। बेखौब तस्करों ने बैरियर समेत एएसआई को गाड़ी से उड़ा दिया। वारदात मेहंदिया पुलिस थाने के पास हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एसयूवी कार समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी से 29 कार्टन शराब बरामद हुई है।

घटना में घायल एएसआई शैलेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वालिदाद में वाहन लेकर भाग रहे शराब तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने शराब तस्कर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने लाई और शराब की गिनती की तो अंदर से अलग-अलग मात्रा में 29 कार्टून शराब बरामद की गई। शराब झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी।

कलेर पुलिस को चकमा दिया, मेहंदिया में एएसआई को कुचला

राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर गुप्त सूचना के आधार पर कलेर पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तभी औरंगाबाद की ओर से आ रही महिंद्रा जाइलो गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया गया। इसके बाद वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी की रफ्तार को तेज कर भागने लगा, जिसके बाद कलेर थाने की पुलिस ने मेहंदिया थाने की पुलिस को सूचना दी सूचना दी।

इसके बाद एएसआई शैलेंद्र कुमार ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। तभी तेज रफ्तार वाहन चालक ने बैरियर सहित एएसआई को उड़ा दिया और भागने लगा। पुलिस ने घायल एसआई को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वालिदाद बाजार के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शराब तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने पीट-पीटकर तस्करों का बुरा हाल किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल एएसआई शैलेंद्र सिंह का हालचाल जाना।  इस घटना में जख्मी वाहन चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन चालक पंकज कुमार भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है और उसका साथी दीपक कुमार वैशाली का रहने वाला है। दोनों घायलों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक पिटाई से जख्मी हो गया, जिसमें उसका एक पैर बुरी तरह टूट गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

29 सेकंड ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

23 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

54 मिनट ago

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

10 घंटे ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

11 घंटे ago