अगर आपका सपना एक सरकारी टीचर बनने का है और डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन(DELED) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार बोर्ड यानी BSEB की तरफ से DELED को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। BSEB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक DELED 2023 में दाखिला लेने के एप्लीकेशन शुरू हो गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
8 फरवरी है लास्ट डेट
बिहार की तरफ से DELED 2023 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी को जारी किया गया। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2023 है।
आवेदन शुल्क
इसमें अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी, EWS के कैंडिडेट्स के 960 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 760 रुपये देने होंगे।
फॉर्म भरने के करीब महीनेभर बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, BSEB DElEd Admit Card 2023 जारी होने की डेट 2 मार्च से 13 मार्च तक है। BSEB DElEd Exam की तारीख 13 से 20 मार्च है। इसके बाद आंसर-की 27 से 30 मार्च तक जारी होगी। रिजल्ट अगस्त-सितंबर में आएगा।
दाखिला लेने की क्या है योग्यता?
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन(DELED) में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स का मिनिमम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशिय़ल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…