Bihar

Bihar DELED 2023 के लिए शुरू हो चुके रजिस्ट्रेशन, मार्च में प्रवेश परीक्षा, इस तारीख से पहले कर दें आवेदन

अगर आपका सपना एक सरकारी टीचर बनने का है और डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन(DELED) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार बोर्ड यानी BSEB की तरफ से DELED को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। BSEB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक DELED 2023 में दाखिला लेने के एप्लीकेशन शुरू हो गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

8 फरवरी है लास्ट डेट 

बिहार की तरफ से DELED 2023 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी को जारी किया गया। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2023 है।

आवेदन शुल्क

इसमें अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी, EWS के कैंडिडेट्स के 960 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं,  एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 760 रुपये देने होंगे।

फॉर्म भरने के करीब महीनेभर बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, BSEB DElEd Admit Card 2023 जारी होने की डेट 2 मार्च से 13 मार्च तक है। BSEB DElEd Exam की तारीख 13 से 20 मार्च है। इसके बाद आंसर-की 27 से 30 मार्च तक जारी होगी। रिजल्ट अगस्त-सितंबर में आएगा।

दाखिला लेने की क्या है योग्यता?

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन(DELED) में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स का मिनिमम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशिय़ल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

53 मिनट ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

2 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

2 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

3 घंटे ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

4 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

14 घंटे ago