Bihar

‘सर मेरे बेटे के हत्यारों को BJP के पूर्व MLC बचा रहे हैं’, बोले CM नीतीश- ‘DGP को लगाओ तो फोन’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार में आज एक पिता अपने बेटे के हत्यारों को बचाने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाया. ये आरोप सुनते ही सीएम भी दंग रह गए और फरियादी से पूछा कि आपके बेटे की हत्या कर दी गई, केस दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई? इस पर फरियादी ने जो कहा उसे सुनकर दरबार में मौजूद सभी लोगों के साथ ही सीएम नीतीश भी स्तब्ध रह गए.

‘बेटे के हत्यारों को बचा रही पुलिस’: 

सिवान से आए फरियादी मनोज सिंह ने कहा कि सर मेरा नाम मनोज कुमार सिंह है. सिवान का रहने वाला हूं. मेरे बेटे कुशाल कुमार सिंह को 20 अगस्त 2021 को गांव के कुछ दबंगों ने आरा से काटकर मार डाला. मेरा बेटा एनडीए की तैयारी कर रहा था. इस मामले में दबंगों के रिश्तेदार हैं मनोज सिंह. मनोज सिंह बीजेपी के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं. इनके दबाव में पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

“हमारे केस को कमजोर किया गया है. मामले से दो लोगों के नाम भी हटा दिए गए हैं. एक अभियुक्त 15 महीने से फरार चल रहा था. दूसरा तीन महीने से घर पर रहकर हमलोगों को धमकी दे रहा है.“- मनोज कुमार सिंह, फरियादी

सीएम नीतीश ने लिया एक्शन:

फरियादी की बात सुनते ही सीएम ने बार-बार पूछा कि आप के बेटे की हत्या कर दी गई है? केस दर्ज हुआ तो गिरफ्तारी नहीं हुई? इस पर फरियादी ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई सर. कोर्ट से बहुत ज्यादा प्रयास करने पर सरेंडर किया है. थाना प्रभारी को सब पता था. हमने लोकेशन भी बताया था लेकिन फिर भी अरेस्ट नहीं किए. सारी बात सुनने के बाद सीएम ने डीजीपी को फोन लगाकर जल्द से जल्द पूरे मामले को देखने को कहा है.

“बच्चे को मार दिया, बच्चे की हत्या कर दिया? आपके बच्चे का हत्या कर दिया है? डीजीपी को फोन लगाइये.”– नीतीश कुमार, सीएम, बिहार

इन विभागों की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों सुनी और उसका निपटारा किया. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा और संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

नीतीश कुमार का जनता दरबार: 

आज भी सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार के लिए बुलाया गया था. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को जिला प्रशासन कोविड जांच के बाद जनता दरबार लेकर आई और फिर जिला प्रशासन के माध्यम से ही उन्हें घर तक पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा और संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनने के बाद ऑनस्पॉट उनकी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago