Bihar

बक्सर में RJD-JDU ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया शुद्धीकरण, अश्विनी चौबे पर नापाक करने का लगाया आरोप

बिहार के बक्सर में चौसा कांड को लेकर एक नई राजनीति शुरू हो गई है। कांड के दौरान किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में उपवास पर बैठे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ आंबेडकर चौक पर जोरदार राजनीति हुई। आरोप लगाया गया कि अश्विनी चौबे ने यहां उपवास कर बाबा साहब की प्रतिमा को नापाक कर दिया। पहले उपवास के दौरान भीम आर्मी ने केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाया। इसके बाद राजद और जदयू के साथ भीम आर्मी के सदस्यों ने बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के शुद्धीकरण किया। बाबा साहब की प्रतिमा का शुद्धीकरण करने के लिए गंगाजल से धोया गया।

इन नेताओं का कहना था कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे चौसा थर्मल पावर द्वारा जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर वहां धरना दे रहे किसानों से कभी नहीं मिले। जबकि करीब तीन माह से सभी किसान धरना पर बैठे हुए थे। उल्टे अश्विनी कुमार चौबे ने इसपर राजनीति करनी शुरू कर दी। आंबेडकर जी के मूर्ति के नीचे बैठकर सैकड़ों झूठी बातें बोल-बोल कर बाबा साहब को नापाक कर दिया।

राजद और जदयू के नेताओं ने कहा कि किसानों की मांग पर उचित कार्रवाई करना केंद्र सरकार और थर्मल पावर एजेंसी की जवाबदेही बनती है। महागठबंधन के साथियों ने ऐसा महसूस किया कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी को शुद्ध किया जाए ताकि आने वाले कल की तारीख में कोई इस तरह का गैर सामाजिक कार्य करके बाबा साहब को नापाक न करें।

जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिह, आरजेडी का जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, पूर्व सांसद तेज नारायण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चौक पर पहुंच शुद्ध पानी से आंबेडकर की मूर्ति को धोया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम के बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने आंबेडकर की प्रतिमा को स्नान कराया। इस दौरान भीम आर्मी के सदस्यों ने मंत्री के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी करते हुए लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago