Bihar

आज से डाउनलोड करें बिहार 68वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड, परीक्षा 12 फरवरी को

बिहार पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। बिहार 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 12 फरवरी 2023 को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे, जिसे आयोग ने डाक द्वारा न भेजे जाने की घोषणा की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, वे बीपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग-इन करके अपना प्रवेश पत्र आज यानि 28 जनवरी 2023 से लेकर परीक्षा तिथि 12 फरवरी तक कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

हालांकि, बीपीएससी 68वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के सम्बन्ध में आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अपना प्रवेश पत्र आखिरी क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। बता दें कि अंतिम क्षणों में अत्यधिक संख्या में यूजर्स के वेबसाइट पर एकसाथ विजिट कर लेने से तकनीकी समस्या की संभावना रहती है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बार की परीक्षा का आयोजन 281 पदों के लिए किए जाने की घोषणा की है। बिहार 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर को शुरू हुई थी और यह 30 दिसंबर 2022 तक चली थी। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए प्रिलिम्स का आयोजन किया जाना है।

बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें सामान्य अध्ययन विषय से वस्तुनिष्ठ प्रकृति के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों की संख्या 10 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी 68वीं प्रिलिम्स 2023 अधिसूचना देखें।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

14 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago