Bihar

बिहार के 10 जिलों में दिल्ली-शिमला से भी ज्यादा ठंड: 23 जिलों में कोल्ड डे

बिहार में सर्दी का सितम पिछले 8 दिनों से जारी है। ठंड और प्रचंड हो गई है। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित 10 जिलों में दिन का तापमान दिल्ली, चंबा, मनाली, शिमला, कुल्लू, भोपाल, रायपुर, रांची, कोलकाता सहित अन्य जिलों की अपेक्षा कम है। पहाड़ों पर 20 दिनों से बर्फबारी हो रही है। ऐसे में वहां का तापमान सामान्य के बराबर है।

जबकि बिहार में मौसम शुष्क होने की वजह से कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अररिया, नालंदा, नवादा, कटिहार, बांका, सहित 23 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही है। इस दौरान दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास है। जबकि रात का तापमान 10 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया है।

इसके साथ ही पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी, समस्तीपुर सहित 9 जिलों में गंभीर ठंड की स्थिति है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार बर्फीली ठंड हवाएं चल रही थी। इससे गलन की स्थिति थी।

शनिवार को सूबे का सबसे ठंडा शहर गया रहा। यहां न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री तक पहुंच गया है। पारा गिरने से रात में सर्दी काफी बढ़ गई है, हालांकि दोपहर में धूप निकली, पर सर्द हवा से धूप में भी ठंडक का अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गया में उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवा चल रही है। यह हवा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से आ रही है। न्यूनतम पारा गिरने का खास कारण भी यह हवा ही है। इन बर्फीली हवाओं से कनकनी भी बढ़ी है। नमी सुबह में 97 तो शाम में 59 फीसदी दर्ज की गई है।

तीन दिनों बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का प्रभाव अभी दो दिनों तक रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होगी। इससे गलन युक्त सर्दी का एहसास होगा। तीन दिनों के बाद आसमान साफ हो जाएगा और हल्की धूप निकलेगी। इससे रात के तापमान में दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

ठंड के चलते स्कूल 14 जनवरी तक बंद

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच पटना, बेतिया, सुपौल, नालंदा, गया, मोतिहारी में प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पहले ये आदेश 2 जनवरी तक था। फिर से बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया, लेकिन अब खराब मौसम के चलते इसे 14 जनवरी कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

20 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

21 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

23 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

23 घंटे ago