Bihar

पानी की बोतल पर 5 रुपए अधिक वसूलने के चक्कर में वेंडर को लगा 1 लाख का जुर्माना, रेलवे ने यात्री की शिकायत पर लिया एक्शन

रेलवे स्टेशन पर कई बार आपको दुकानदार चीजों महंगे में बेचते हैं. लेकिन अब रेलवे ने इस पर एक्शन लिया है. रेलवे पिछले कुछ समय से लगातार इस प्रयास में है की स्टेशन पर जरूरत के सामान पर तय मूल्य ही यात्रियों को देना पड़े. इसके लिए रेलवे की सहायक उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने सभी वेंडर्स और कॉन्ट्रैक्टर को एक लिस्ट के हिसाब से प्राइस भी फिक्स कर रखा है.

इसमें साफ तौर पर कहा गया है की कोई भी कॉन्ट्रैक्टर या वेंडर यात्रियों से तय मूल्य से अधिक रकम नहीं ले सकता है. अगर ऐसा होता है या इसकी शिकायत मिलती है तो इस पर वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट रद्द और आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है.

यात्री ने शेयर किया था ज्यादा पैसे वसूलने का वीडियो

पिछले दिनों एक यात्री ने ट्विटर पर 5 रुपए ज्यादा वसूलने का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में ये बताया गया की पानी की बोतल पर 5 रुपए अधिक चार्ज किए गए हैं. इस मामले में आईआरसीटीसी ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जिसमे लाइसेंसी ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया है.

असल में यात्री चंडीगढ़ से शाहजहांपुर के लिए यात्रा कर रहा था. तभी एक वेंडर से पानी की बोतल खरीदी जिस पर वेंडर ने उनसे 20 रुपए मांगे जबकि पानी की बोतल पर 15 रुपए एमआरपी था. जिसके बाद यात्री ने इस मामले की शिकायत रेल को की और रेलवे ने कॉन्ट्रेकटर और वेंडर दोनों पर कार्यवाही की है.

लाइसेंसी ठेकेदार पर हुई कार्यवाही

आईआरसीटीसी के इस मामले में लाइसेंसधारी को इस गंभीर चूक के लिए दिनांक 15 दिसंबर को लाइसेंस धारी मैसर्स चंद्रमौली मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. वही डीआरएम अंबाला मनदीप सिंह भाटिया ने बताया की कॉन्ट्रैक्टर पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है और उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. आईआरसीटीसी अब इस पूरा मामले पर जांच कर रही है कि आखिर इस तरह की लापरवाही अवैध वसूली क्या पहले भी यात्रियों से की गई है या ये पहला मामला है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago