Bihar

बिहार: कोरोना वैक्सीन के नाम पर नामर्दी का इंजेक्शन लगवा दिया; पत्नी से तंग ट्रक ड्राइवर ने फेसबुक लाइव किया और जान दे दी

बिहार में जमुई शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में रविवार की रात ट्रक चालक बबलू कुमार द्वारा की गई आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले तो यह बात सामने आयी कि उसका ट्रक ओवरलोडिंग में पकड़ा गया था। ट्रक नहीं छूटा इसलिए जान दे दी। बाद में एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला पलट गया।

दरअसल, खुदकुशी से पहले बबलू ने फेसबुक लाइव आकर कहा था कि पारिवारिक विवाद के कारण वह एक साल से तनाव में है, इसलिए जान दे रहा है। वीडियो में वह एक के बाद एक सल्फास की पांच गोलियां खाता दिख रहा है। साथ ही, इसके लिए वह अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

वीडियो में वह पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों का नाम लेता दिख रहा है। इन सब को उसने जिम्मेदार ठहराया है। बबलू ने कहा है कि पत्नी ने उसे पागल घोषित कर दिया। कोरोना का टीका के नाम पर नपुंसक होने की सूई दिलायी। वहीं पत्नी व अन्य परिजन की मानें तो उसका दिमागी संतुलन खराब था। मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। नगर थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर बिन्दु को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

घटना के आठ घंटे बाद यानी सोमवार को खुदकुशी की सच्चाई उस वक्त लोगों के सामने आई जब सल्फास की गोली खाने के दौरान फेसबुक लाइव का वीडियो वायरल होने लगा। इससे पहले रात में अन्य ट्रकों के चालक व उप चालक की जब तक उस पर नजर पड़ी, उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। सूचना के बाद श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम पहुंची पुलिस के द्वारा गंभीर अवस्था में ट्रक चालक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. अरविंद कुमार ने मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago