Bihar

पटना में डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

राजधानी पटना में नियोजन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

काफी समझाने के बावजूद जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को भगाने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

दरअसल, सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार सिर्फ उन्हें आश्वासन तो दे रही है लेकिन उनका नियोजन नहीं किया जा रहा है। अपनी मागों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे थे। पुलिस के करीब ढाई घंटे समझाने के बावजूद अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं थे।

काफी समझाने के बाद जब अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद डाकबंगला चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों को डाकबंगला चौराहा से हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

11 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

13 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

18 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

20 घंटे ago