सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा.
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. बताते हैं कि 4 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया.
भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी.
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…