बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा है कि सातवें चरण में शिक्षकों की नियुक्ति का पैटर्न प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों की भांति होगी. शिक्षकों की ये नियुक्तियां विशेष वेतन पर करने पर विचार किया जा रहा है.
शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षक नियोजन को पारदर्शी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं. सातवें चरण में शिक्षकों की नियुक्ति दो -तीन माह में शुरू हो जायेगी. शिक्षा विभाग पूरी तरह साफ सुथरे सिस्टम से नियुक्ति करायेगा.
शुक्रवार को शिक्षा विभाग की एक विशेष बैठक में उन्होंने विभागीय अफसरों से कहा कि पांच साल से अधिक समय से एक ही जगह तैनात अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किये जायेंगे. मंत्री सेल को ये जानकारी तत्काल दी जाये. साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के दागी अफसरों की सूची अविलंब उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
40,506 प्रधान शिक्षकों के लिए भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर को होगी. पहले यह परीक्षा 18 दिसंबर को होनी थी. लेकिन नगरपालिका चुनाव के कारण बढ़ा दी गयी. अब नयी तारीख के बारे में शुक्रवार को बीपीएससी ने वेबसाइट पर सूचना जारी की है. आयोग के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी. परीक्षा के लिए 1.9 लाख शिक्षकों ने आवेदन दिया है.
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…