Bihar

बिहार: शादी शुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुराल वालों ने पकड़कर करा दी दोनों की शादी

प्यार में इंसान सब कुछ भूल जाता है. समाज के किसी भी बंधन को नहीं मनाता है कुछ ऐसा ही देखने को मिला है छपरा में जहां एक शादी शुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया . शादी से पहले से ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जो शादी के बाद भी खत्म नहीं हुआ जब प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल आया तो प्रेमी को ससुराल वालों ने घर में ही पकड़ लिया और फिर घर में शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और जैसे ही घर में प्रेमी के पकड़े जाने की बात सामने आई लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से राय विचार करने के बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया.

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि दोनों का चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूरा मामला परसा थाना क्षेत्र के माड़र टोला के चकसहबाज गांव की है. गांव के 28 वर्षीय अमरेश कुमार की शादी पचलख गांव की पुनीता उर्फ पिंकी से 2019 में काफी धूमधाम से हुई थी. पुनीता का पति दूसरे राज्य में रहकर काम करता था इसलिए शादी के कुछ महीने बाद ही वो दूसरे राज्य चला गया.

अमरेश के प्रदेश जाते ही पुनीता के ससुराल में उसके सास- ससुर और एक विधवा जेठानी ही थी. जिसके बाद पुनीता को फिर उसके मायके के प्रेमी भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना निवासी धर्मेंद्र कुमार राम जिससे उसका पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. उससे छुपछुप कर बातचीत और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. जिसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला भी किया, दोनों घर से भाग भी निकले थे, लेकिन पकड़े गए. जिसके बाद पुनीता के ससुराल वाले, मायके वाले और प्रेमी के परिजनों ने आपसी समझौता कर गलती मानकर अपने अपने घर वापस आ गए.

इतना कुछ होने के बाद भी दोनों के प्रेम में कोई कमी नहीं आई और मिलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया. जब बुधवार की रात दोनों फिर पकड़े गए तो पुनीता के ससुराल वालों ने मायके वालों को बुलाकर और उसके पति अमरेश से वीडियो कॉल पर बात करके पुनीता को उसके प्रेमी धमेंद्र कुमार राम को सौंप दिया, ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago